Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP School Closed News: यूपी के सभी जिलों में बंद हुए ये स्कूल ! शिक्षा निदेशक ने जारी किया आदेश

UP School Closed News: यूपी के सभी जिलों में बंद हुए ये स्कूल ! शिक्षा निदेशक ने जारी किया आदेश
यूपी के सभी बेसिक स्कूलों में छुट्टी घोषित, शिक्षा निदेशक ने दिया आदेश (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सभी जिलों में बेसिक शिक्षा परिषद के आधीन स्कूलों को बंद (School Closed In UP) करने का आदेश शिक्षा निदेशक ने जारी कर दिया है.

School Holidays Extended In UP: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) सहित सभी जिलों के बेसिक शिक्षा संबंधित स्कूलों को भीषण शीतलहर के चलते बंद करने (School Closed In UP) आदेश शिक्षा निदेशक प्रदीप सिंह बघेल ने जारी कर दिया है. पत्र के मुताबिक 17 जनवरी तक सभी कक्षा 1 से 08 तक सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

प्रदेश में भीषण शीतलहर, मौसम विभाग का अलर्ट 

प्रदेश में लगातार चल रही शीतलहर और ठिठुरन के बीच मौसम विभाग (IMD Alert) ने अलर्ट जारी किया है. पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षा निदेशक ने स्वतः इसका संज्ञान लेते हुए सूबे के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को आदेश देते हुए विद्यालयों को बंद करने (School Closed In UP) का आदेश दिया है.

up_school_closed_order
शिक्षा निदेशक प्रदीप सिंह बघेल का आदेश

प्रदीप सिंह बघेल के आदेशानुसार सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालय इस आदेश का पालन करते हुए कक्षा 1 से 08 तक के स्कूलों को 16 जनवरी से 17 जनवरी तक बंद रखेंगे. इस दौरान शिक्षण कार्य से जुड़े सभी शिक्षक उपस्थित रखते हुए विभागीय और प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करेंगे. 

हाड़ कपाऊ ठंड ने जनजीवन किया अस्त व्यक्त 

यूपी में हो रही भीषण ठंड ने जन जीवन को अस्त व्यक्त कर दिया है. सड़क पर गुजरने वाले लोग अलाव देखते ही शरीर ठिठुरन को दूर करने के लिए रुक जाते हैं. गलन के चलते लोग घरों से मजबूरी में निकल रहे हैं जबकि कई लोग घरों में ही दुबक गए हैं.

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार कई जिलों में बारिश और भीषण ठंड का अलर्ट जारी कर दिया है. हालांकि कई जनपदों में निकली धूप ने दिन के समय कुछ राहत दी है लेकिन शाम होते ही सर्दी बढ़ जाती है. माना जा रहा है कि ठंड बढ़ने के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती हैं.

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

Latest News

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

Follow Us