Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर से कानपुर जा रहा था परिवार ! सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

Fatehpur News: फतेहपुर से कानपुर जा रहा था परिवार ! सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल
कानपुर के बिधनू में हादसा, फतेहपुर के तीन लोगों की मौत दो घायल : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) से एक परिवार कानपुर (Kanpur) जा रहा था ट्रक की टक्कर से भीषण हादसा हो गया. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि घायल पिता पुत्र को हैलेट के लिए रैफर किया गया है. घटना बिधनू थाना अंतर्गत माधवबाग बाजार की है.

फतेहपुर से कानपुर जाते समय भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) से कानपुर (Kanpur) जाते समय एक कार की टक्कर ट्रक से होने से भीषण हादसा होगा गया. हादसे में ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि पिता पुत्र को घायल अवस्था में हैलेट के लिए रैफर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक जहानाबाद से दोपहर अपने बीमार पिता हबीब (85) को कानपुर दिखाने के लिए उनका बेटा आसिम (55) अपनी पत्नी हुस्नजहां (45) और बेटा अमन (16) के साथ जा रहे थे तभी बिधनू थाना क्षेत्र के पास कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई.

हादसे में कार ड्राइवर पंकज वर्मा (37) सहित ससुर बहू की मौत हो गई जबकि पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को कानपुर हैलेट के लिए रैफर कर दिया.

फतेहपुर के जहानाबाद का रहने वाला था परिवार, हादसे में हुई मौत

फतेहपुर (Fatehpur) के जहानाबाद (Jahanabad) निवासी आसिम (55) के पिता हबीब (85) की अचानक शनिवार दोपहर तबियत खराब हो गई. जानकारी के मुताबिक आसिम के मकान में डिगरुआ निवासी पंकज वर्मा (37) अपने परिवार के साथ रहते थे.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

बताया जा रहा है कि पंकज अमौली ब्लॉक में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं. आसिम ने पंकज से कानपुर जाने के लिए कहा और उसकी कार से आसिम उसकी पत्नी हुस्नजहां (45) और बेटा अमन (16) भी साथ गए. कार पंकज वर्मा चला रहे थे.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

बताया जा रहा है कि बिधनू थाना के अंतर्गत माधवबाग बाजार के पास ओवरटेक करने के चक्कर में कार सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी. हादसा इतना भीषण हुआ की कार के परखच्चे उड़ गए. 

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

कार के दरवाजे को काट के निकाला गया. तीन की हो गई मौत

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के माधवबाग बाजार के पास कार की ट्रक से भीषण भिड़ंत हो जाने से कार के परखच्चे उड़ गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के दरवाजे को काट कर अलग किया और घायलों को पास की सीएचसी ले गई जहां डॉक्टरों ने ड्राइवर पंकज वर्मा, हबीब और हुस्नजहां को मृत घोषित कर दिया जबकि आसिम और उसके बेटे को घायल अवस्था में कानपुर हैलेट के लिए रैफर कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को हैलेट इलाज के लिए एंबुलेंस से भेज दिया.

पुलिस ने कहा तहरीर आने के बाद होगी कार्रवाई 

कानपुर में फतेहपुर के रहने वाले परिवार की मौत के बाद पुलिस ने कहा कि जिस ट्रक से हादसा हुआ है उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है. मृतकों के परिवार से तहरीर आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जायेगी. एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है. मृतकों के परिजनों से संपर्क कर जानकारी दे दी गई है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us