Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : कानपुर में अजीबोगरीब मामला ! लापता बेटी के शव को खुदवाया निकला पोमेरेनियन

Kanpur Crime : कानपुर में अजीबोगरीब मामला ! लापता बेटी के शव को खुदवाया निकला पोमेरेनियन
बिधनू में कब्र खोदी तो निकला कुत्ते का शव

कानपुर में अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.15 दिन से लापता 16 वर्षीय किशोरी की लाश को प्लॉट में दफनाने की बात सुनकर पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी के साथ कब्र की खुदाई कराई तो वहां किशोरी का शव तो नहीं निकला. पोमेरेनियन कुत्ते का शव जरूर निकला.वही इस सूचना पर पुलिस भी हैरान है कि आखिर महिला ने ऐसी सूचना क्यों दी.


हाईलाइट्स

  • दृश्यम मूवी जैसा कानपुर में दृश्य लापता किशोरी के लाश की सूचना पर खोदी कब्र,निकला कुत्ते का शव
  • बिधनू के कुरिया चौकी के दीनदयालपुरम का मामला
  • 15 दिन पहले लापता किशोरी की गुमशुदगी कराई थी महिला ने दर्ज,महिला की सूचना पर कराई खुदाई

missing teenager,dead body of the dog was found : कानपुर में एक महिला ने बिधनू क्षेत्र की कुरिया चौकी पर 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी. जिसपर पुलिस ने उसे ढूढना शुरू किया.कुछ दिन बाद महिला ने पुलिस को सूचना देते हुए कहा उसकी लाश एक प्लॉट में दफन है. जिसके बाद पुलिस ने वीडियोग्राफी के जरिए कब्र खुदवाई और खुदाई के दौरान आखिर क्या निकला आइए आपको आगे बताते हैं..

 

किशोरी के शव की जगह निकला कुत्ते का शव

बिधनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरिया चौकी स्थित एक महिला ने 15 दिनों से लापता 16 वर्षीय बेटी की सूचना पुलिस को दी. कुछ दिन बाद महिला ने पुलिस को फोन कर दोबारा सूचना दी कि उसकी लाश दीनदयाल पुरम स्थित प्लाट में दफन कर दी गई है.आनन-फानन में पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराते हुए कब्र की खुदाई शुरू की.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

खुदाई के दौरान हुआ ये

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

पुलिस द्वारा कराई जा रही कब्र की खुदाई के दौरान किशोरी का शव तो नहीं निकला बल्कि पोमेरेनियन कुत्ते का शव जरूर निकला. यह देख वहां मौजूद लोग व पुलिसकर्मी दंग रह गए ,आखिर महिला ने पुलिस को ऐसी सूचना क्यो दी उसके कुछ ही देर बाद महिला वहां से निकल गई और पुलिस प्रशासन के लोग भी वहां से निकल आए.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

क्या कहा थाना प्रभारी ने

बिधनू थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि लापता किशोरी का अब तक पता नहीं चल सका है. महिला की सूचना पर वहां पर खुदाई कराई गई जिसमें लापता किशोरी का शव नहीं मिला है. महिला ने बताया उसे भी सूचना कुछ लोगों ने दी थी कि यहां बेटी के शव को दफनाया गया है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us