Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News : फतेहपुर में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की मौत पति पत्नी घायल

Fatehpur Accident News : फतेहपुर में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की मौत पति पत्नी घायल
घटनास्थल पर टूटी पड़ी बाइक, और घायलों को ले जाती एम्बुलेंस

फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र में दो बाइकों की सीधी भिंड़त में दो युवकों की मौत हो गई. वहीं दूसरी बाइक में बैठे पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं.


हाईलाइट्स

  • दो बाइकों की सीधी भिंड़त में दो युवकों की मौत..
  • हादसे में पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल..
  • जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलाना गांव के निकट हुआ हादसा

Fatehpur Accident News : होली के मौके पर दो परिवारों में मातम पसर गया है. मंगलवार को जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है.

फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलाना गांव के निकट कोल्ड स्टोर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें 2 की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र का पधार गांव निवासी प्रांजुल (20) पुत्र किशनपाल, कामता प्रसाद (40),  अपनी पत्नी निशा देवी (38) के साथ एक बाइक में थे. दूसरी बाइक में आयुष (15) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी नोनारा थाना जहानाबाद थे.

बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों की कलाना गांव के निकट आमने सामने तेज़ी से टक्कर हो गई. जिसके चलते घटना स्थल पर ही प्रांजुल औऱ आयुष की दर्दनाक मौत हो गई. वही कामता प्रसाद और उनकी पत्नी निशा देवी गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज़ के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में भर्ती कराया गया है.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us