Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News:फतेहपुर में कोचिंग आई छात्रा का बेरहमी से क़त्ल सच्चाई जान कांप जाएगी रूह

Fatehpur Murder News:फतेहपुर में कोचिंग आई छात्रा का बेरहमी से क़त्ल सच्चाई जान कांप जाएगी रूह
घटना के बाद पुलिस का घेराव करते परिजन

यूपी के फतेहपुर ज़िले में सोमवार शाम एक छात्रा का हत्यायुक्त शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है.हत्यारों ने छात्रा को बड़े ही बेरहमी से कत्ल किया है.मंगलवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम हुआ है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Jahanabad Girl Student Murder News

Fatehpur News:फतेहपुर में अपराधियों द्वारा लगातार पुलिस को चुनौती मिल रही है. थरियांव थाना क्षेत्र के बेंती गांव में युवक की हत्या को 24 घण्टे भी नहीं बीते थे कि कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली फतेहपुर के जहानाबाद में कोचिंग आई एक छात्रा को अगवा कर अज्ञात हमलावरों द्वारा बेरहमी से कत्ल कर शव को जंगल में फेंक दिया गया.

20 साल की युवती का हत्यायुक्त शव मिलने से पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई है.फ़िलहाल पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है लेकिन अब तक पुलिस को मामले में कोई ठोस सबूत हाँथ नहीं लग पाया है.

छात्रा का बड़े ही बेरहमी से हुआ है क़त्ल..

छात्रा की हत्या बड़े ही बेरहमी से की गई है, मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ जिसमें शरीर में 25 चोंट के निशान मिले हैं. गले को चाकू से काटा गया है. शरीर में ब्लेड से भी हमला किया गया है. रेप की आशंका में स्लाइड बनाई गई है.जांच लैब भेजी गई है. 

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

उल्लेखनीय है कि कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा टीईटी (TET) की कोचिंग करने जहानाबाद कस्बे आती थी.रोज की तरह वह सोमवार को भी कोचिंग आई थी लेकिन वहीं से वह लापता हो गई थी. उसका जहानाबाद थाने के खैराबाद गांव के जंगल से शव बरामद हुआ था.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us