Fatehpur News: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी जान,प्रेमिका फंदे में झूली..यमुना किनारे दोनों का अंतिम संस्कार
On
यूपी के फतेहपुर में प्रेम प्रसंग का ऐसा मामला सामने आया है जहां नाबालिग जोड़े ने आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर मौत को गले लगा लिया. प्रेमी नदी में कूदा तो प्रेमिका फंदे में झूल गई. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट
हाईलाइट्स
- फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने आत्महत्या करके मौत को गले लगाया
- आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे नाबालिग प्रेमी युगल लड़की के पिता ने दी थी धमकी
- यमुना नदी के किनारे दोनों प्रेमी युगल का किया गया अंतिम संस्कार
Fatehpur News Jafarganj Thana: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने आत्महत्या करके मौत को गले लगा लिया. मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. बताया जा रहा है कि एक लड़का (17) अपने पड़ोसी गांव की लड़की (16) से प्रेम करता था. एक दिन आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने पर किशोर ने नदी में कूद कर जान दे दी और किशोरी फांसी के फंदे से झूल गई.
दो वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग (Fatehpur News Jafarganj)

यमुना किनारे दोनों का हुआ अंतिम संस्कार (Fatehpur News Jafarganj)
प्रेमी युगल के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया लेकिन लड़की के परिजनों ने उसकी आत्महत्या की सूचना पुलिस को नहीं दी. बताया जा रहा है कि दोनों शवों का बुधवार यमुना किनारे अंतिम संस्कार किया गया
Related Posts
Latest News
08 Oct 2026 09:25:50
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
