Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bindki Accident: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा ! बाइक सवार चार युवकों में दो की मौत, दो घायल

Fatehpur Bindki Accident: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा ! बाइक सवार चार युवकों में दो की मौत, दो घायल
फतेहपुर में खजुहा में दो युवकों की मौत, अजय बाएं जय सिंह दाएं: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बाइक और ट्रैक्टर की जबर्दस्त भिड़ंत से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा सैमसी मोड़ की बताई जा रही है.

फतेहपुर बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घायल

 उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना गुरुवार दोपहर बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के खजुहा कस्बे के सैमसी मोड़ की बताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है. 

बावनी इमली घूमने गए थे चार दोस्त, हादसे का हो गए शिकार

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा (Khajuha) स्थित बावनी इमली घूमने के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर बरेठर खुर्द निवासी जय सिंह (22) नगुवापुर निवासी अजय सिंह (25) करसवां निवासी संजय (22) खजुहा हनुमानगढ़ी मोहल्ला निवासी रंजीत (35) गए थे.

fatehpur_road_accident_yugantar_pravah
प्रतीकात्मक फोटो

जानकारी के मुताबिक बावनी इमली घूमने के बाद चारो वापस आ रहे थे तभी खजुहा के सैमसी मोड़ के पास एक ट्रैक्टर से जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार जय सिंह और अजय ट्रैक्टर के नीचे आ गए जबकि संजय और रंजीत उछलकर दूर गिरे. बताया जा रहा है कि जय सिंह और अजय की मौके पर मौत हो गई जबकि उनके दोस्त संजय और रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए. 

ट्रैक्टर चालक हुआ फरार, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

खजुहा के सैमसी मोड़ के पास हुए भीषण हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया. आस पास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस चारो को बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने जय सिंह और अजय को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

खजुआ में हुए भीषण हादसे के बाद बिंदकी एसडीएम और सीओ भी सीएचसी पहुंचे. जानकारी देते हुए कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती किया गया है साथ ही फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us