Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग के चलते प्रधान पुत्र की गोली मारकर हत्या ! पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग के चलते प्रधान पुत्र की गोली मारकर हत्या ! पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद जांच करती पुलिस: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में प्रेम प्रसंग (Love Affair) के चलते एक युवक की हत्या (Murder) कर दी गई है. घटना खखरेरु थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के भीमपुर गांव की है. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. 

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर में सोमवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि युवक को ऐसे गोली मारी गई कि मौके पर उसकी मौत हो गई. घटना खखरेरु थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के भीमपुर गांव की है.

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने साक्ष्य संकलन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है. इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. 

घर से चंद कदमों की दूरी पर घेर कर कर दी हत्या

फतेहपुर (Fatehpur) के खखरेरु थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के भीमपुर गांव में सोमवार करीब पौने 6 बजे के आस-पास मिथुन उर्फ मतेश सोनकर (32) की घर से चंद कदमों की दूरी पर कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

गोली ऐसे मारी गई कि मतेश की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक ग्राम प्रधान सावित्री देवी का बेटा था. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स फॉरेंसिंक टीम के साथ एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे. कई घंटे मामले की गहनता से जांच होती रही.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

हत्या के पीछे रंजिश या प्रेम प्रसंग?

भीमपुर गांव में सरेशाम सारे मिथुन उर्फ मतेश सोनकर की हत्या के बाद कई तरह की चर्चाएं सामने आ रहीं हैं. मृतक की मां और प्रधान सावित्री देवी ने गांव के रामू से विवाद से विवाद और कई लोगों के साथ मिलकर मर्डर (Murder In Fatehpur) का आरोप लगाया है.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी की पत्नी से मिथुन का प्रेम प्रसंग (Love Affair) था और कुछ हफ्ते पहले वह महिला के साथ गायब भी हो चुका था. जानकारी के मुताबिक इस प्रकरण को लेकर मुकदमा भी दर्ज हुआ था जिस पर गांव में पंचायत हुई थी. जिसके बाद महिला वापस लौट आई थी. 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा, दो गिरफ्तार 

मृतक के पिता सुरेशचंद्र सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने रामू पासवान, कुलदीप, अर्जुन, रामबाबू, गुड्डू पटेल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है. 

 एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो हत्यारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us