Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: पत्नी थी मायके में पहुंच गया पति ! हुआ कुछ ऐसा अस्पताल में होना पड़ा भर्ती 

Fatehpur News: पत्नी थी मायके में पहुंच गया पति ! हुआ कुछ ऐसा अस्पताल में होना पड़ा भर्ती 
फतेहपुर में ससुराल पहुंचे पति ने काट लिया गला (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पत्नी वियोग में पति ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपना गला काट लिया. मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के मेउली गांव का है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत बनी हुई है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है कि जिसको सुन कर सभी हैरान हो गए हैं. पत्नी के मायके से वापस न आने से आहत एक युवक ने खुद के गले पर चाकू से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की है.

आलम ये रहा कि उसको नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के मेउली गांव का है. ससुराल पक्ष में इस इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पत्नी के वियोग में पति का आत्मघाती कदम

फतेहपुर (Fatehpur) के ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के मेउली गांव में बीते रविवार की रात एक पति के आत्मघाती कदम से चारो ओर हड़कंप मच गया. दरअसल कानपुर नगर (Kanpur Nagar) के सरसौल थाना (Sarsaul Thana) क्षेत्र के पताखेड़ा गांव निवासी अमित कुमार (35) की शादी जिले की लक्ष्मी देवी पुत्री बाबूलाल से बीते 5 साल पहले हुई थी.

शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था. इसकी सबसे बड़ी वजह अमित का शराब लती होना था. बताया जा रहा है कि इन्हीं सब वजहों के कारण ही लक्ष्मी 5 साल अपने मायके चली गई और लाख बुलाने के बाउजूद सुसराल वापस नहीं गई.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

रात को हुआ दोनों में झगड़ा, पत्नी के सामने काट लिया गला

पति से नाराज़ पत्नी को को मनाने के लिए अमित रविवार को मेउली गांव पहुंचा. दिन भर मिन्नतों का दौर चलता रहा लेकिन लक्ष्मी कुछ भी मानने को तैयार नहीं हुई. जानकारी के मुताबिक उसी रात दोनों में ऐसा झगड़ा हुआ कि अमित ने घर के अंदर रखे चाकू से सबके सामने अपना गला काट लिया.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

चारो फैले खून को देखकर लक्ष्मी सहित ससुराल वालों के होश उड़ गए. बात फैली तो मौके पर पुलिस पहुंच गई. परिजनों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां हालत नाजुक बताई जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

क्या कहा पुलिस ने?

ससुराल पक्ष की मदद से पुलिस आनन-फानन में अमित को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसका इलाज जारी है. थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का है. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us