Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: क्या है शत्रु संपत्ति? जिसकी फतेहपुर में हो रही नीलामी

UP Fatehpur News: क्या है शत्रु संपत्ति? जिसकी फतेहपुर में हो रही नीलामी
गृह मंत्रालय फतेहपुर की शत्रु संपत्ति कर रहा है नीलम बाएं प्रतीकात्मक फोटो दाएं IAS Ravinder Singh: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले की खागा तहसील (Khaga) के अंतर्गत आने वाली शत्रु संपत्ति को भारत सरकार बेंच रही है जिसके लिए आम नागरिक ऑनलाइन प्रतिभाग कर सकते हैं.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में मौजूद शत्रु संपत्तियों (Shatru Sampatiyo) की भारत सरकार का ग्रह मंत्रालय नीलामी कराने जा रहा है.

डीएम फतेहपुर रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार ऑनलाइन ई बिडिंग के माध्यम से निविदा आमंत्रित करने जा रहा है. यह नीलामी मंगलवार अर्थात 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक चलेगी. कोई भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर प्रतिभाग कर सकता है. 

क्या है शत्रु संपत्ति जिसकी होगी नीलामी? 

शत्रु संपत्ति जिसके शब्द में ही उसका आशय छिपा है. अर्थात ऐसी मिल्कियत जो दुश्मन की हो. इसका ये मतलब नहीं कि जो आपका दुश्मन होगा उसकी संपत्ति पर आप कब्जा कर लेंगे. इसको सरकारी तिकड़म से समझिए. आजादी के बाद जब भारत का बंटवारा हुआ था तो पाकिस्तान बना था.

उस समय भारत के रहने वाले कई लोग इस देश को छोड़ कर पाकिस्तान चले गए थे. उन्होंने भारत में अपनी बहुत सारी संपत्ति छोड़ दी थी जैसे जमीन,घर, अपनी कोठी, या पैसा रुपया जो भी. ऐसी संपत्ति या धन और जमीन पर भारत सरकार का कब्जा हो जाता है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

इसके साथ ही युद्ध के दौरान अर्थात 1962, 1965, और 1971 के युद्धों के दौरान जो लोग भारत छोड़कर चीन या पाकिस्तान जाकर बस गए और वहां की नागरिकता ले ली हो.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

भारत सरकार के रक्षा अधिनियम 1962 के तहत गृह मंत्रालय उसकी संपत्ति पर कब्जा करने संरक्षक जिसे कस्टोडियन भी करते हैं नियुक्त कर देती है. ऐसे लोग जो भारत छोड़कर जाते हैं उसकी संपत्ति शत्रु संपत्ति (Shatru Samppti) कहलाती है. जिसको भारत सरकार समय आने पर नीलाम करा सकता है.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

फतेहपुर के खागा तहसील की शत्रु संपत्ति होगी नीलम

फतेहपुर (Fatehpur) की खागा तहसील (Khaga Tahsil) के अंतर्गत आने वाले अढ़ैया, थरांव, ओराहा और परवेजपुर में शत्रु संपत्ति है जिसकी मंगलवार को ऑनलाइन नीलामी होगी.

डीएम रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) कहते हैं कि गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने शत्रु संपत्तियों के इलेक्ट्रॉनिक बिडिंग मांगी है जिसके तहत "जैसी हैं, जहां हैं और जो कुछ हैं" अर्थात संपत्ति जिस अवस्था में है वैसी ही बिकेगी के आधार पर नीलाम की जाएगी.

उन्होंने कहा कि निविदा की पूरी जानकारी MSTC पोर्टल पर है जिसमें नियम और शर्तें लिखीं हुईं हैं. इसमें कोई भी प्रतिभाग समय रहते कर सकता है.

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us