Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में हैवानियत की हद पार ! पत्नी के मुंह में डंडे से कपड़ा ठूंस कर, दौड़-दौड़ा कर मार डाला, नहीं लगी भनक 

Fatehpur News: फतेहपुर में हैवानियत की हद पार ! पत्नी के मुंह में डंडे से कपड़ा ठूंस कर, दौड़-दौड़ा कर मार डाला, नहीं लगी भनक 
फतेहपुर में पति ने बेरहमी से पत्नी को मार डाला (दाएं किरन देवी फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के खटौली गांव का है. सूचना पर पहुंची और फॉरेंसिंक टीम ने साक्ष्य संकलन करते हुए शव को पोस्टमार्टम भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

Fatehpur Wife Murder News: शादी एक ऐसा बंधन होता है, जिसमें प्यार, विश्वास और सम्मान की डोर बंधी होती है, लेकिन जब यही रिश्ता जुल्म और यातना में बदल जाए, तो अंजाम दिल दहला देने वाला होता है. फतेहपुर जिले के ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के खटौली गांव में बुधवार की रात एक बेरहम पति ने यातनाओं की हद पार कर दी.

बताया जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि उसकी चीखें बाहर न आ सकें और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है. 

शादी के बाद से ही झेल रही थी किरन पति का जुल्म 

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के लालपुर मजरे बैजानी गांव की रहने वाली किरन देवी (32) की शादी साल 2016 में खटौली गांव के रहने वाले रोहित पटेल से हुई थी. रोहित बीआरसी बहुआ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है.

बताया जा रहा है कि शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता एक जंजीर में बदल गया. किरन के लेखपाल भाई कुलदीप कुमार ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही बहन को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा. छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते रहते थे. जिसको लेकर पुलिस में एनसीआर भी दर्ज की गई और फिर बाद में समझौते भी हुए लेकिन रोहित की बेरहमी कम नहीं हुई. 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

भाई को आया कलेजा चीर देने वाला फोन

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह तकरीबन 7 बजे कुलदीप अपने घर पर थे, तभी किसी का फोन आया,"तुम्हारी बहन के साथ बहुत बुरा हो गया है, जल्दी आ जाओ!" दिल जोर-जोर से धड़कने लगा, पैरों तले जमीन खिसक गई. जब वह खटौली गांव पहुंचे, तो बहन की लाश जमीन पर पड़ी थी. चेहरे और शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वह दर्द से तड़पती रही होगी, चीखी होगी, लेकिन दरिंदे पति ने बेरहमी की हद पार कर दी थी. रोहित ने उसकी चीखों को दबाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं, तब तक उसे बेरहमी से पीटता रहा. इस घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया. 

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

बेटी की ममता छीन ली, घर के चिराग बुझा दिए

किरन देवी की एक सात साल की बेटी ऋषिका भी है, जो अब मां की ममता से वंचित हो गई. मां की लाश के पास बैठकर शायद वह समझने की कोशिश कर रही होगी कि "मां क्यों नहीं उठ रही?" इस घर में रोहित, किरन और उनका एक भांजा उत्कर्ष (14) भी साथ रहता था, जो हाईस्कूल का छात्र है. वारदात के समय वह दूसरे कमरे में सो रहा था. उसे भनक तक नहीं लगी कि घर में इतनी बड़ी वारदात हो चुकी है. 

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन किए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सीओ जाफरगंज होरी लाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह साफ है कि हत्या आरोपी पति रोहित पटेल ने की है.

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है. जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा. वहीं किरन के भाई कुलदीप कुमार ने अपने बहनोई सहित उसकी तीनों बहनों और उसके पतियों के खिलाफ षड्यंत्र कर हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us