Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में युवक की हत्या ! हांथ-पैर बंधा मिला शव, मेले से लौट रहा था दुकानदार

Fatehpur News: फतेहपुर में युवक की हत्या ! हांथ-पैर बंधा मिला शव, मेले से लौट रहा था दुकानदार
फतेहपुर में बीती रात युवक की हत्या, मौके पर खड़ी पुलिस: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक दुकानदार की बीती रात हत्या कर दी गई. मामला हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र का है. सड़क किनारे हांथ पैर बंधा शव देखकर हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लोहारी गांव के समीप बुधवार देर रात एक दुकानदार की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि दुकानदार युवक सेनपुर गांव के मेले में दुकान लगाने गया था. वापस लौटते समय लूटपाट करते हुए उसकी हत्या कर दी गई.

जानकारी के मुताबिक रात करीब दस बजे उसका हांथ-पैर बंधा हुआ शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों के हंगामे के बाद सुबह मुकदमा दर्ज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

गले में मिले काले निशान, लूट के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर (Fatehpur) हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के मुराइनपुर मजरे लोहारी निवासी सुभाष (28) पुत्र छोटेलाल मवई कस्बे के अपने घर में कास्मेटिक की दुकान चलाते थे. हालांकि सुभाष बनारस में नौकरी करता है. बताया जा रहा है कि सेनपुर गांव में मेले के चलते उसने वहां दुकान लगाई थी.

रात करीब 9 बजे वह घर लौट रहा था तभी उसके साथ घटना हो गई. घर न पहुंचने पर जब परिजनों ने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला. खोजबीन करने के लिए जब पारिवारिक लोग निकले तो लोहारी गांव के पास उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली. बाइक पर दुकान का सामान बंधा था, लेकिन कुछ ही दूरी पर सुभाष का बंधा हुआ शव पड़ा मिला. 

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

मृतक के गले पर काले निशान थे और मुंह में गमछा ठूंसा हुआ था, जिससे साफ है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई. सुभाष के पास से नकदी और मोबाइल गायब मिले जबकि अन्य दस्तावेज मौजूद थे. इससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

पुलिस समझाती रही परिजन करते रहे हंगामा 

सुभाष की हत्या की जानकारी होते ही चारो ओर हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजन कार्रवाई और एफआईआर पर अड़े रहे. बताया जा रहा है कि पूरी रात पुलिस समझाने का प्रयास करती रही. जानकारी के अनुसार कई घंटे बाद जब अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुकदमा दर्ज कर न्याय की बात कही तो परिजनों ने शव को सुपुर्द किया. 

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

पुलिस ने कहा होगी सख़्त कार्रवाई

दुकानदार की लूट के बाद हत्या से चारो ओर हड़कंप मचा हुआ है. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने कहा कि प्रथम दृष्टया ये हत्या का मामला लग रहा है.

मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा. इस हत्याकांड के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us