Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के इस गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति हुई सीज ! जानिए IPS Dhawal Jaiswal ने क्या कहा

Fatehpur News: फतेहपुर के इस गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति हुई सीज ! जानिए IPS Dhawal Jaiswal ने क्या कहा
यूपी के फतेहपुर में गैंगस्टर एजाज बॉक्सर की करोड़ों की संपत्ति हुई सीज: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में गैंगस्टर एजाज बॉक्सर (Ejaaj Boxer) की करोड़ों की संपत्ति को प्रशासन ने जब्त कर लिया है. सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के पनी के रहने वाले गैंगलीडर शेख एजाज अहमद पर 15 मुकदमें दर्ज हैं.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में माफियाओं के विरुद्ध प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया है. लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जा करने वाले शेख एजाज अहमद उर्फ एजाज बॉक्सर (Ejaaj Boxer) की कमर तोड़ते हुए करोड़ों की संपत्ति को जप्त कर लिया है.

बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ले के रहने वाले बॉक्सर पर गैंगेस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ के ऊपर की संपत्ति को कब्जे में ले लिया गया है.

कांग्रेस पार्टी का जिला उपाध्यक्ष है गैंगस्टर बॉक्सर 

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के पनी मोहल्ले के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर शेख एजाज अहमद सिद्दीकी उर्फ एजाज बॉक्सर (Ejaaj Boxer) पुत्र नसीर अहमद सिद्दीकी कांग्रेस पार्टी का जिला उपाध्यक्ष है. लोगों की जमीनों पर कब्जा करते हुए इसने अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है.

सोमवार शाम को भारी पुलिस के साथ जिला प्रशासन इसके मुहल्ले पहुंचा और अनाउंसमेंट करते हुए दो बिल्डिगों पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर मुकदमा संख्या 353/20 पर प्रशासन ने ये कार्रवाई की है.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

जानकारी के मुताबिक साल 2022 में भी जिला प्रशासन ने बॉक्सर की चौफेरवा, माहपुर, उधन्नापुर, शेखपुर उनवा, बस्तापुर में करीब10 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया था. जानकारों की माने तो इसने अपनी कई संपत्ति बेनामी भी बना रही हैं जिसकी जांच प्रशासन लगाकर कर रहा है. पुलिस इस गैंगलीडर के साथियों की भी कुंडली खंगाल रही है

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

बॉक्सर पर दर्ज हैं गैंगस्टर सहित 15 मुकदमें 

फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने बताया कि गैंगलीडर हिस्ट्रीशीटर एजाज बॉक्सर पर सदर कोतवाली में 15 मुकदमें दर्ज हैं. माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो भवन जमीन सहित कुर्की की है. उन्होंने कहा कि इस संपत्ति की बाजार कीमत 5 करोड़ से अधिक है.

1- मु0अ0सं0 214/2013 धारा 419/420/406/504/506 भादवि

2-मु0अ0सं0 393/2017 धारा 447/448/504/506 भादवि 3- मु०अ०सं० 448/2017 धारा 447 भादवि व 3/4 लो०स०नि० अधि०

4- मु0अ0सं0 494/2017 धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम

5- मु0अ0सं0 473/2017 धारा 419/420/467/468/471 भादवि

6- मु०अ०सं० 1106/2017 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट

7- मु0अ0सं0 1149/2017 धारा 224 भादवि

8- मु०अ०सं० 908/2017 धारा 323/342/504/506 भादवि

9- मु0अ0सं0 860/2016 धारा 419/420/467/468/471 भादवि 10-मु0अ0सं0 720/2018 धारा 419/420/467/468/471 भादवि

11-मु०अ०सं० 220/2021 धारा 147/148/323/427/504/506 भादवि

12-मु0अ0सं0 501/2018 धारा 447 भादवि

13-मु0अ0सं0 500/2018 धारा 387 भादवि

14-मु0अ0सं0 605/2018 घारा 419/420/467/468/471 भादवि

15-मु0अ0सं0 353/2020 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us