Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी ! दोस्त ने ऐसे लगाया चूना, सुनकर रह जाएंगे दंग

Fatehpur News: फतेहपुर में 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी ! दोस्त ने ऐसे लगाया चूना, सुनकर रह जाएंगे दंग
फतेहपुर में मौरंग कारोबारी से 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मौरंग कारोबारी से उसके दोस्त सहित छः अन्य लोगों ने 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी की है. मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र का है. पुलिस ने सभी पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. एक मौरंग कारोबारी को उसके दोस्त और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर करीब 2.40 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया. मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कारोबारी से मौरंग उधार लेकर बेच दी और जब उसने अपने पैसे मांगे, तो उसे धमकाने लगे. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मौरंग कारोबारी मदन गुप्ता को ऐसे लगाया गया चूना

भोपाल के अयोध्या नगर इसरो सेक्टर-212 एमआईजी निवासी मदन गुप्ता, साधना स्टील फार्म के प्रोपराइटर हैं और वर्ष 2020 से फतेहपुर के ओती गांव में यमुना नदी के घाट पर मौरंग खदान के पट्टा धारक हैं.

लखनऊ (Lucknow) के रहने वाले उनके दोस्त जितेंद्र पांडेय (लखनऊ) के कहने पर मदन ने गोंडा (Gonda) के अमरनाथ पांडेय, हरप्रीत सिंह, तरसेन सिंह, गौरा सिंह और दादू पाठक को वर्ष 2023-24 में 2139 ट्रक मौरंग उधार दे दी. जिसकी अनुमानित कीमत 2.40 करोड़ रुपये है.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

शुरुआत में आरोपियों ने आश्वासन दिया कि मौरंग बेचने के बाद रकम लौटा दी जाएगी. एफआईआर के अनुसार मदन गुप्ता ने ओती गांव में बालू का भंडारण करवा दिया, लेकिन आरोपियों ने सारा माल बेच दिया और जब उसने अपनी रकम मांगी गई तो गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

मदन गुप्ता ने इस मामले की शिकायत पहले ललौली थाने में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी फतेहपुर को भी शिकायती पत्र सौंपा, लेकिन तब भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो अंत में कोर्ट का सराहा लेना पड़ा.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. थाना प्रभारी वृंदावन राय ने बताया कि 6 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us