Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर अनुशासनहीनता का आरोप, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Fatehpur News: फतेहपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर अनुशासनहीनता का आरोप, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगे आरोप, तीन सदस्यीय समित करेगी जांच (दाएं मुखलाल पाल, फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजित गुप्ता ने 50 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है. प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. जानिए क्या है पूरा मामला

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल (MukhLal Pal) के खिलाफ अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है. प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने पत्र के माध्यम से कहा कि मुखलाल पाल के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत मिली थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कार्रवाई की गई है.

किसने की मुखलाल पाल की शिकायत, क्या लगे आरोप?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजित कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मुखलाल पाल ने पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये पार्टी फंड में जमा कराने के लिए कहा था. उन्होंने यह भी दावा किया कि यह रकम कैश में दी गई थी, लेकिन इसे पार्टी फंड में जमा न करके मुखलाल पाल ने अपने पास रख लिया.

इस मामले को लेकर अजित कुमार गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की. पत्र में आरोप हैं कि..

"प्रार्थी अजित कुमार गुप्ता (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश) ने पार्टी संगठन में उचित दायित्व दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये मुखलाल पाल को दिए थे, जो उन्होंने पार्टी फंड में जमा नहीं किए और अपने पास रख लिए. अतः इस अवैध वसूली और विश्वासघात के कारण उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए"

तीन सदस्यीय समिति करेगी आरोपों की जांच

भाजपा ने इस गंभीर आरोप की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसमें प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान और प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी शामिल हैं. गोविंद नारायण शुक्ला ने मुखलाल पाल से 7 दिनों के भीतर प्रदेश कार्यालय में इसका जवाब मांगा है. साथ ही संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है. 

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

fatehpur_mukhlal_pal_bjp
उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से जारी पर: Image Credit Original Source
क्या है मुखलाल पाल का पलटवार?

बीजेपी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि..

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

"झूठ ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रहता, सच हमेशा जिंदा रहता है. जब मैंने कुछ लोगों की सच्चाई उजागर करनी शुरू की, तो वे फर्जी पत्र और फर्जी ऑडियो के जरिए मुझे और मेरे समाज को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. मेरी आवाज़ से मिलती-जुलती फर्जी ऑडियो तैयार कर मुझे फंसाया जा रहा है. मैं प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं. अगर मैं दोषी पाया जाता हूं, तो मुझे पार्टी से बाहर कर दिया जाए, लेकिन साजिशकर्ताओं को बेनकाब किया जाए"
फतेहपुर से लेकर लखनऊ तक भाजपा में मचा हड़कंप

अनूप गुप्ता का ये पत्र सोशल मीडिया में वायरल है. इस विवाद के चलते भाजपा संगठन में हलचल मची हुई है. पार्टी नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से ले रहा है, क्योंकि यह भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है. अब देखना होगा कि जांच समिति क्या निष्कर्ष निकालती है और भाजपा इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है. हालांकि युगान्तर प्रवाह किसी भी वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करता है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us