Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में इदरीस ने किया तिरंगे का अपमान ! वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मुकदमा 

Fatehpur News: फतेहपुर में इदरीस ने किया तिरंगे का अपमान ! वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मुकदमा 
फतेहपुर में तिरंगे का अपमान करने पर दर्ज हुआ मुकदमा: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) के अपमान का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र का है. पुलिस ने बजरंग दल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur News: देश के सम्मान और गौरव के प्रतीक तिरंगे का अपमान करने का एक मामला यूपी के फतेहपुर से सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इदरीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

घटना ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के दसौली गांव का है. बजरंग दल (Bajrang Dal) संयोजक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है.

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, हरकत में आई पुलिस 

फतेहपुर (Fatehpur) के ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव निवासी विपिन सिंह जो कि बजरंग दल (Bajrang Dal) बहुआ ब्लॉक प्रखंड संयोजक हैं. उन्होंने तहरीर में बताया कि दसौली गांव के रहने वाले इदरीस ने 3 फरवरी की शाम करीब 5 बजे, गांव के ही एक घर में लगे तिंरगे को गलत तरीके से निकाला और उसे जमीन पर फेंक दिया.

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. बताया जा रहा है कि जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों में आक्रोश फैल गया और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर नाराजगी जताई गई. स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

ललौली थाना प्रभारी वृंदावन राय ने बताया कि पुलिस ने इदरीस के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

उन्होंने कहा कि तिरंगे का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग तिरंगे के अपमान को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं साथ ही उस व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है. 

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us