Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में अवैध खनन के चलते कानूनगो, लेखपाल समेत 5 पर दर्ज हुआ मुकदमा ! राजस्व विभाग में मचा हड़कंप

Fatehpur News: फतेहपुर में अवैध खनन के चलते कानूनगो, लेखपाल समेत 5 पर दर्ज हुआ मुकदमा ! राजस्व विभाग में मचा हड़कंप
यूपी के फतेहपुर में अवैध खनन के चलते कानूनगो लेखपाल समेत पांच लोगों पर मुकदमा (बाएं प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध खनन को लेकर कानूनगो, लेखपाल समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. मामला बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के रूसी गांव का है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में अवैध मिट्टी खनन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. मामला बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के रूसी गांव का है. बताया जा रहा है कि ग्राम समाज की भूमि पर अवैध खुदाई की जा रही थी, जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने एसडीएम बिंदकी से की थी.

जांच के बाद मौके पर अवैध खनन पाया गया. लेकिन राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई. इस लापरवाही और मिलीभगत के चलते कानूनगो, लेखपाल, जेसीबी मालिक और चालक समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

कैसे हुआ अवैध खनन का खुलासा?

फतेहपुर (Fatehpur) के बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के रूसी गांव में नवीन परती भूमि पर मिट्टी खनन की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम जांच करने गई थी.

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पाया गया कि कानपुर नगर के महाराजपुर निवासी पिंटू ने अपने प्लॉट की पुराई के लिए 3 फरवरी की रात जेसीबी मशीन से सरकारी जमीन से अवैध मिट्टी खुदाई कराई. मामले में नायब तहसीलदार सुशील कुमार सिंह ने इस अवैध खनन को लेकर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे. 

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

अवैध खनन में लगे मिलीभगत का आरोप

अवैध खनन की पुष्टि के बाद एसडीएम बिंदकी ने क्षेत्रीय कानूनगो रघुराज और लेखपाल अतुल सिंह पटेल को आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया था, लेकिन दोनों राजस्व कर्मियों ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई. इससे यह साफ हो गया कि राजस्व विभाग के कर्मचारी भी इस गैरकानूनी गतिविधि में शामिल थे.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

नायब तहसीलदार की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा 

क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल की इस हीलाहवाली के चलते नायब तहसीलदार सुशील कुमार सिंह ने अवैध खनन में संलिप्तता के चलते खुद पुलिस को तहरीर दी.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार की तहरीर पर कानूनगो, लेखपाल, जेसीबी मालिक और चालक समेत पांच लोगों पर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us