Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर की जेल पहुंचे पुलिस महानिदेशक ! अब बंदी चलाएंगे कंप्यूटर, करेंगे इसकी खेती

Fatehpur News: फतेहपुर की जेल पहुंचे पुलिस महानिदेशक ! अब बंदी चलाएंगे कंप्यूटर, करेंगे इसकी खेती
फतेहपुर पहुंचे आईपीएस एसएन साबत : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पुलिस महानिदेशक आईपीएस एस0एन0 साबत (IPS SN Sabat) पहुंचे उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कई सुझाव दिए. बंदियों के उपचार के लिए पोर्टेबल एक्सरे मशीन और अध्ययन करने के कंप्यूटर लगाने के लिए कहा साथ ही बंदियों से मिलेटस की खेती कराने पर जोर दिया

फतेहपुर पहुंचे पुलिस महानिदेशक लिया जेल का जायज़ा

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में शुक्रवार को पहुंचे पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं आईपीएस एस एन साबत (IPS SN Sabat) ने जिला जेल (Fatehpur Jail) का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निरुद्ध बंदियों के परिजनों हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के पोस्टर पर हस्ताक्षर किए. एसएन साबत ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे, विशेष अध्ययन केंद्र, अस्पताल, रसोईघर, पाठशाला सहित जेल के आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ने वाले बच्चों से भी मुलाकात की साथ ही बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं और परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली.

जेल में बंदियों को मिलेंगे कंप्यूटर, लगेंगीं एक्सरे मशीन

फतेहपुर की जिला जेल पहुंचे आईपीएस एसएन साबत ने जेल में बने स्टडी रूम का निरीक्षण करते हुए डीएम फतेहपुर सी इंदुमती से कहा कि बंदियों को कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिससे विशेष शिक्षा (माध्यमिक उच्चतर एवं व्यवसायिक शिक्षा) लेने वाले बंदियों को पढ़ने में असुविधा न हो. साबत ने जेल में बने अस्पताल का जायजा लेते हुए कहा कि मरीजों की सुविधाओं के लिए पोर्टेबल एक्सरे मशीन लगाई जाए जिससे समय पर बंदियों का उपचार किया जा सके.

जेल के बंदी करेंगे मिलेट्स की खेती, स्वास्थ्य के लिए है जरूरी
fatehpur_distric_jail_news_today
फतेहपुर आईपीएस एसएन साबत : फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर जेल का निरीक्षण करने के दौरान आईपीएस एसएन साबत (IPS SN Sabat) ने जेल के कैदियों के लिए बने रसोईघर का जायज़ा लिया और स्वाद लेते हुए उन्होंने इसकी गुणवत्ता भी जांची. साबत ने जेल अधीक्षक अकरम खान से बंदियों से मिलेट्स की खेती कराए जाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इसकी फसल से जेल के कैदियों के साथ-साथ निरुद्ध बंदियों के बच्चों को भी पौष्टिकता मिलेगी जो कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहद अहम है. 

जेल की आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे साबत दिया बिस्किट चॉकलेट

जिला जेल का निरीक्षण करते हुए पुलिस महनेशक ने बंदियों के बैरिक की भी तलाशी ली साथ ही उनकी समस्याओं के लिए निर्देशित किया साथ ही जेल में बने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर निरुद्ध बंदियों के बच्चों की शिक्षा देखते हुए उनको बिस्किट नमकीन और चॉकलेट की टोकरी दी और शिक्षा के लिए उनको प्रोत्साहित किया. आईपीएस साबत ने डीएम फतेहपुर सी इंदुमति, एसपी उदय शंकर सिंह, जेल अधीक्षक अकरम खान और अन्य अधिकारियों संग पर्यावरण का संदेश देते हुए पौध रोपण भी किया.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us