Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में बहू के घर लौटते ही बरसने लगी लाठियां ! पड़ोसियों संग ससुरालवालों ने किया हमला, 21 लोगों पर मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में बहू के घर लौटते ही बरसने लगी लाठियां ! पड़ोसियों संग ससुरालवालों ने किया हमला, 21 लोगों पर मुकदमा
फतेहपुर में 21 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में ससुरालियों की प्रताड़ना से प्रताड़ित एक महिला ने 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है. मामला हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के कासिमपुर कटरा का है. पुलिस घटना की जांच करने में जुट गई है. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक महिला के साथ मारपीट (Marpit Case) और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि ससुराल पक्ष (Sasural Dispute) ने उसे घर में नहीं रहने दिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. मामला हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र का है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ससुराल पहुंचते ही गुस्से से आग-बबूला हुए लोग

फतेहपुर (Fatehpur) के हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के कासिमपुर कटरा गांव निवासी गोरकी देवी पत्नी बराती लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 फरवरी 2025 को वह अपनी बहन आशा के घर से लौटकर ससुराल पहुंची थी.

जैसे ही वह घर में घुसने लगी, तो छोटू, उसकी पत्नी सोनी और बेटे मोहित ने उसे रोक लिया. जब महिला ने विरोध किया, तो तीनों ने मारपीट शुरू कर दी. शोर सुनकर जय प्रकाश, शिव प्रकाश, महिपत, लालचंद्र, संतलाल, राममनोहर, मातादीन, सुनील समेत 10 अन्य लोग भी वहां आ गए और सभी ने मिलकर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी.

आरोपियों ने बचते थाने पहुंची पीड़िता 

गोरकी देवी ने तहरीर में बताया कि हमलावरों ने धमकी दी कि अगर वह दोबारा गांव में दिखी, तो उसे जान से मार देंगे. बताया जा रहा है कि पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाते हुए थाने पहुंची और पुलिस से पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई.

Read More: Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा

थाना प्रभारी निकेत भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर 11 नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. वहीं पीड़ित पक्ष लगातार न्याय की बात कह रहा है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us