Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सरकारी टीचर ! BEO पर भी दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सरकारी टीचर ! BEO पर भी दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर में पकड़ा गया वसूलीबाज टीचर संदीप गुप्ता: Image Credit Anti Corruption Team

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एंटी करप्शन टीम (Vigilance) ने एक सरकारी टीचर को 20 हजार की रिश्वत देते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया. टीम ने शिक्षक और BEO के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. एंटी करप्शन टीम (Vigilance) ने शुक्रवार को खागा कोतवाली क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि वसूलीबाज टीचर संदीप कुमार गुप्ता है, जो कि प्राथमिक विद्यालय कुटीपर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है. चौंकाने वाली बात यह है कि संदीप यह रिश्वत ऐरायां खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कुंवर कमल के कहने पर ले रहा था. इस खबर के बाद फतेहपुर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.

BEO के इशारे पर चल रहा था वसूली का खेल

फतेहपुर (Fatehpur) के कम्पोजिट विद्यालय चमरपुरवां ऐरायां में कार्यरत शिक्षक पवन कुमार से विभागीय कार्रवाई रोकने के बदले में 20 हजार की मांग की गई थी. BEO ऐरायां कुंवर कमल ने यह रकम वसूलने के लिए संदीप कुमार गुप्ता को भेजा था. स्थानीय शिक्षकों का कहना है कि संदीप का असली काम पढ़ाना नहीं, बल्कि BEO के लिए अवैध वसूली (Bribe Collection) करना था.

लखनऊ में शिकायत, विजलेंस टीम ने बनाया जाल

शिक्षक पवन कुमार ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत लखनऊ (Lucknow) की एंटी करप्शन टीम से 24 फरवरी को शिकायत की थी मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रयागराज (Prayagraj) की विजलेंस टीम को जांच की जिम्मेदारी दी गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

28 फरवरी को प्लान के तहत पवन कुमार को रिश्वत देने के बहाने खागा (Khaga) स्थित एक स्वीट हाउस में संदीप को बुलाने के लिए कहा गया. बताया जा रहा है कि जैसे ही पवन कुमार ने 20 हजार रुपये दिए, पहले से तैयार विजलेंस टीम (Vigilance Squad) ने संदीप को पकड़ लिया और खागा कोतवाली ले गई.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

BEO और शिक्षक के खिलाफ मुकदमा, सस्पेंशन के आदेश

विजलेंस टीम ने संदीप गुप्ता और BEO कुंवर कमल के खिलाफ खागा कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत FIR दर्ज कराई है. इसके अलावा, शिक्षा विभाग ने संदीप गुप्ता को निलंबित (Suspended) कर दिया और BEO कुंवर कमल के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. 

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

क्या शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार रुकेगा?

सूत्रों के मुताबिक, यह पहला मामला नहीं है. BEO कुंवर कमल पर पहले भी शिक्षकों से अवैध वसूली (Bribery in Education Department) के आरोप लग चुके हैं, लेकिन पहली बार किसी शिक्षक ने हिम्मत दिखाकर शिकायत की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाया.

अब देखना यह होगा कि क्या यह मामला शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार खत्म करने की शुरुआत बनेगा या फिर हमेशा की तरह ऊपर से दबाव डालकर इसे रफा-दफा कर दिया जाएगा. 

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us