Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर सपा नेता की ‘शाही धमकी’-भाजपा उपाध्यक्ष को कहा, "आने दो सरकार, गांव में घुसने नहीं देंगे"

Fatehpur News Today: फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर सपा नेता की ‘शाही धमकी’-भाजपा उपाध्यक्ष को कहा,
फतेहपुर में सपा नेता ने दी भाजपा नेता को धमकी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक सपा नेता और हिस्ट्रीशीटर की शाही भविष्यवाणी से भाजपाइयों में दहशत ने जन्म ले लिया है. मामला किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र का है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

Fatehpur News Today: राजनीति और अपराध का कॉकटेल बन चुके यूपी में एक बार फिर से दिलचस्प मामला सामने आया है. इस बार फतेहपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक हिस्ट्रीशीटर नेता ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष को धमकाने की ‘शाही परंपरा’ निभाई है.

आरोप है कि साहब ने अपने साथी के साथ मिलकर भाजपा नेता को गाली-गलौज के साथ ‘भविष्यवाणी’ कर दी कि अगर समाजवादी सरकार आई तो गांव में रहना मुश्किल कर देंगे. मामला किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र है है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. 

हिस्ट्रीशीटर नेता की ‘राजनीतिक भविष्यवाणी’

फतेहपुर (Fatehpur) के किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के गढ़वा मजरे पौली गांव निवासी श्याम यादव, जो भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं, ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि गांव के अंगद यादव और मुरारी यादव (सपा नेता) ने न सिर्फ उन्हें और उनके भाई अशोक यादव को धमकाया, बल्कि लोकतंत्र की ‘सदियों पुरानी परंपरा’ निभाते हुए गालियों की ‘वर्षा’ भी कर दी है. 

श्याम यादव के मुताबिक, 26 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे ये दोनों नेता पुरानी रंजिश और भाजपा से जुड़े होने के चलते उन्हें धमकाने लगे. एफआईआर में बताया गया है अंगद यादव एक 'हार्डकोर क्रिमिनल' और थाने का हिस्ट्रीशीटर है, ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, "आने दो समाजवादी सरकार, तुम्हें गांव में रहने नहीं देंगे" इस धमकी और चुनावी घोषणा के बाद भाजपाई नेता के परिवार में दहशत है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

सपा नेता की धमकी से दहशत, दर्ज हुआ मुकदमा 

सपा नेता और हिस्ट्रीशीटर की इस भविष्यवाणी के बाद भाजपा नेता और उनके परिवार में डर का माहौल है. पीड़ित ने तुरंत पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us