Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता का कारनामा ! नौकरी का लालच देकर महिला से ठगी, पुलिस के काट रही चक्कर

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता का कारनामा ! नौकरी का लालच देकर महिला से ठगी, पुलिस के काट रही चक्कर
फतेहपुर में नौकरी का झांसा देकर महिला से ठगी..बाएं पीड़ित महिला रीता देवी : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक भाजपा नेता ने महिला को नौकरी का झांसा देकर 35 हजार रुपए की ठगी कर ली. पीड़ित महिला न्याय के लिए पुलिस के चक्कर काट रही है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक भाजपा नेता की ठगी की चर्चा अब तूल पकड़ती जा रही है. नौकरी का झांसा देकर पूर्व मंडल अध्यक्ष पर महिला ने ठगी का आरोप लगाया है. मामला थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने 35 हज़ार रुपए के एवज में महिला को नौकरी का झांसा देकर पैसे हड़प लिए. नौकरी न मिलने पर जब पैसे मांगे गए तो शख्स ने महिला को घर से भगा दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में जांच की बात कही है.

35 हज़ार दो आशा बहू की नौकरी पाओ

फतेहपुर (Fatehpur) के हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के सिठौरा गांव की रहने वाली रीता देवी पत्नी दिनेश कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर भाजपा नेता पर पैसे की ठगी का आरोप लगाया है. NBT ऑनलाइन में लगी खबर के अनुसार..

थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के करियामऊ निवासी भाजपा नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश लोधी ने महिला को आशा बहू की नौकरी दिलाने के एवज में 35 हज़ार रुपये हड़प लिए. आरोप है कि दो साल बीतने के बाद भी रीता देवी को ना तो पैसे मिले ना ही नौकरी. शिकायती पत्र के मुताबिक जब महिला ने पैसे मांगे तो उसने घर से भगा दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. 

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़ित महिला

भाजपा नेता कमलेश लोधी के पैसे ना देने पर रीता देवी ने थारियांव थाने में तहरीर दी है. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के रसूख के कारण पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा है. वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है उसकी जांच की जा रही है. यदि मामला सही पाया गया तो आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us