Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में भाजपा विधायक के खिलाफ़ धरने में बैठे ग्रामीण ! लोकसभा चुनाव का किया बहिष्कार

Fatehpur UP News: फतेहपुर में भाजपा विधायक के खिलाफ़ धरने में बैठे ग्रामीण ! लोकसभा चुनाव का किया बहिष्कार
फतेहपुर खागा विधायक कृष्णा पासवान के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में विधायक कृष्णा पासवान (Krishna Paswan) और ब्लॉक प्रमुख पुत्र विकास पासवान (Vikas Paswan) के खिलाफ ललौली (Lalauli) के महाखेड़ा ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करते हुए लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है.

फतेहपुर में भाजपा विधायक कृष्णा पासवान के खिलाफ़ धरने में ग्रामीण 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में खागा (Khaga) से विधायक कृष्णा पासवान (Krishna Paswan) और उनके हसवा (Haswa) ब्लॉक प्रमुख पुत्र विकास पासवान (Vikas Paswan) के खिलाफ पीड़ित गिरजा शंकर शिवहरे ललौली क्षेत्र के अपने गांव महाखेड़ा में ग्रामीणों के साथ धरने में बैठ गए और लोकसभा चुनाव (Loksbha Chunav) का बहिष्कार करने लगे.

जानकारी के मुताबिक आरोप है कि विधायक ने जबरन पीड़ित गिरजा शंकर शिवहरे की शहर के पटेल नगर स्थित जमीन पर कब्जा कर लिया है और निर्माण नहीं होने दे रही हैं. 

खागा विधायक कृष्णा पासवान पर लगे गंभीर आरोप, चुनाव का बहिष्कार 

फतेहपुर के खागा से भाजपा विधायक कृष्णा पासवान और उनके हसवा ब्लॉक प्रमुख पुत्र विकास पासवान के खिलाफ़ पीड़ित गिरजा शंकर शिवहरे ग्रामीणों के साथ अपने गांव महाखेड़ा में धरने पर बैठते हुए लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं.

पीड़ित का कहना है कि शहर के पटेल नगर चौराहे पर स्थित उनका आवासीय प्लॉट है जो की विधायक के आवास के ठीक बगल में है जिसमें कृष्णा पासवान और उनके बेटे विकास पासवान निर्माण नहीं होने दे रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा

आरोप है कि विधायक सत्ता की हनक के चलते प्लॉट पर जबरन कब्जा कर लिया है. जानकारी के मुताबिक शिवहरे ने इनके खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर शिकायत भी की है बाउजूद मदद ना मिलने पर मजबूरन गांव में धरना देते हुए लोकसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार किया गया है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

तो क्या विधायक की शरण में जाकर ही होगा निर्माण? 

लोकसभा चुनाव के ठीक मुहाने पर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन भाजपा के लिए गले की फांस बन सकता है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार अवैध कब्जा रोकने और माफियाओं को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात करती है लेकिन जब सत्ताधारी की माफिया हों तो उन्हें अब जनता उखाड़ फेंकेगी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

उधर मीडिया से बात करते हुए कृष्णा पासवान के पुत्र विकास पासवान कहते हैं कि वो शहर में पिछले बीस वर्षों से निवास कर रहे हैं शिवहरे का प्लॉट उनके आवास के ठीक बगल में स्थित है. विकास कहते हैं कि यहां व्यवसाईक निर्माण हो रहा है जिसका उन्होंने विरोध किया है जबकि आवासीय निर्माण में कोई विरोध नहीं है.

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us