Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में मासूम बच्चियों को छोड़ आशिक के साथ फरार हुई पत्नी ! पीड़ित लगा रहा पुलिस के चक्कर

Fatehpur News: फतेहपुर में मासूम बच्चियों को छोड़ आशिक के साथ फरार हुई पत्नी ! पीड़ित लगा रहा पुलिस के चक्कर
फतेहपुर में प्रेमी के साथ पत्नी फरार : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सोशल मीडिया में रील्स बनाने वाली पत्नी अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर अपने आशिक के साथ फरार हो गई. पीड़ित पति कई दी दिनों से थाने के चक्कर लगा रहा है. मामला किशनपुर (Kishanpur) थाना क्षेत्र का है

फतेहपुर में पति बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सोशल मीडिया में रील्स बनाने वाली पत्नी अपने पति और दो छोटी बच्चियों को छोड़कर अपने आशिक के साथ फरार हो गई है. मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है.

बताया जा रहा है बीते 8 मई को घर में कोई नहीं था तो पत्नी अपने जेवरात और नकदी लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई. पीड़ित पति न्याय के लिए कई दिनों से थाने के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते उसने एसपी से शिकायत की है.

ससुर की अंत्येष्टि के दिन प्रेमी के साथ रफूचक्कर हुई बहू

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित पति ने एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी कौशल उर्फ आदित्य पुत्र रामराज उर्फ सनकी निवासी बौहरा थाना साढ़ कानपुर नगर के साथ फरार हो गई है. पीड़ित ने बताया कि बीते 8 मई को उसके पिता की अंत्येष्टि करने के लिए घर के सभी सदस्य गंगा घाट गए थे घर पर उसकी पत्नी अकेली थी.

वापस लौटने पर घर का दरवाजा खुला था और पत्नी गायब थी अंदर देखा तो जेवर और नकदी में नहीं मिले. पीड़ित पति आगे बताता है कि उसकी पत्नी उसके रिश्तेदार के बेटे कौशल से अक्सर बात करती थी वही उसको शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है. पति ने कहा कि उसने किशनपुर थाना में शिकायत तो जानकारी मिली की कौशल के साथ ही उसकी पत्नी गई है.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

पुलिस उसके साथ कौशल के घर भी गई लेकिन वहां ताला बंद था. पीड़ित पति का कहना है कि पिछले कई दिनों से वो पुलिस के चक्कर काट रहा है लेकिन पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है जिसके बाद एसपी से शिकायत की गई है. पति कहता है कि उसके 4 साल और 2 साल की बेटियां हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल है.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

इस घटना पर क्या कहते हैं वकील आर0के0 मिश्रा 

किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के मामले में पीड़ित पक्ष के वकील आरके मिश्रा कहते हैं कि पुलिस इस मामले में कोताही बरत रही है. आईपीसी के मुताबिक इस प्रकरण में 494 का मुकदमा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिना तलाक के दूसरी शादी करना या किसी व्यक्ति के साथ रहना अपराध की श्रेणी में आता है जिसमें महिला और जो उसको अपने साथ ले गया है दोनों को सजा मिलनी चाहिए. हालाकि पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us