Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पर्यावरण संरक्षण के लिए उतरे समाजसेवी ! डीएम के साथ किया पौध रोपण

Fatehpur News: फतेहपुर में पर्यावरण संरक्षण के लिए उतरे समाजसेवी ! डीएम के साथ किया पौध रोपण
फतेहपुर में पर्यावरण जागरुकता अभियान की शुरुआत करतीं डीएम फतेहपुर सी इंदुमति : Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पर्यावरण संरक्षण के लिए समाजसेवियों के साथ जिलाधिकारी फतेहपुर सी इंदुमति (IAS C Indumati) ने पौध रोपण करते हुए लोगों को ग्रीन फतेहपुर का संदेश दिया

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) के लिए समाजसेवियों ने डीएम सी इंदुमति (IAS C Indumati) के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी मैदान में पौध रोपण करते हुए लोगों को ग्रीन फतेहपुर का संदेश देते हुए जागरुक किया.उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाना हमारी प्रथमिकता होनी चाहिए जिससे वातावरण सुन्दर और स्वच्छ रहेगा. 

पर्यावरण को बचाने के लिए कदम मिलकर चलना होगा 

फतेहपुर (Fatehpur) के कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में मून फाउंडेशन के तत्वाधान में डीएम सी इंदुमति (IAS C Indumati) ने पौध रोपण करते हुए ग्रीन फतेहपुर (Green Fatehpur) कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर मून फाउंडेशन के संस्थापक फ़ैज़ान अहमद मून ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत तेलियानी ब्लॉक से होगी. उन्होंने कहा कि ग्रीन फतेहपुर कार्यक्रम का उद्देश्य पूरे जिले को हरा-भरा और पर्यावरण को संरक्षित करना है साथ ही अभियान के तहत हर घर से एक पेड़ लगवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा और लोगों को पर्यावरण के लिए जागरुक किया जाएगा. 

कल को बचाने के लिए आज को बेहतर बनाना जरूरी 

फतेहपुर में शुरू हुई ग्रीन फतेहपुर के कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी अशोक तपस्वी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को यह याद रखना बेहद जरूरी है कि कल तभी बेहतर होगा जब हम आज को बेहतर बनाएंगे.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

उन्होंने कहा कि लंबे समय से वो समाज को जागरूक करते आएं हैं पर्यावरण को संरक्षित करना हर एक व्यक्ति के लिए प्रथमिकता होनी चाहिए. अशोक तपस्वी कहते हैं कि आज की आधुनिकता में लोग पर्यावरण को नदर अंदाज कर रहे हैं जबकि इसके बिना भविष्य की कल्पना अधूरी है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

मून फाउंडेशन के कार्यक्रम में नमिता यादव एडवोकेट, भावना,अंजू दीक्षित , सलमान सिद्दीक़ी, आतिफ़,हवा ख़ान,अश्फ़ाक , अतिक, रामगोपाल पटेल,नफीस,सिद्दीक,राइस,इमरान ख़ान,रमीज़ राजा,आदि लोग मौजूद रहे.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us