Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Ghazipur Murder Case: फतेहपुर गाजीपुर हत्याकांड में प्रधान सहित 6 गिरफ्तार ! घटना का इसे बताया गया सूत्रधार

Fatehpur Ghazipur Murder Case: फतेहपुर गाजीपुर हत्याकांड में प्रधान सहित 6 गिरफ्तार ! घटना का इसे बताया गया सूत्रधार
Fatehpur Ghazipur Murder Case: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी: फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दिनदहाड़े किसान अमित सिंह हाड़ा की धारदार हथियार से हत्या के बाद पुलिस ने 24 घंटे में ग्राम प्रधान एक महिला समेत 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है. घटना में एक व्यक्ति अभी भी फरार चल रहा है. इस हत्याकांड में काफी समय से चल रहे जमीनी विवाद को बताया जा रहा है.

फतेहपुर अमित सिंह हाड़ा हत्याकांड में प्रधान सहित 6 गिरफ्तार

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में खेत से चना ले जाने के चलते किसान अमित सिंह हाड़ा (Amit Singh Hada) की दिनदहाड़े धारदार हथियार से निर्मम हत्या के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने 6 हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है.

गाजीपुर (Ghazipur) थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव की घटना में पैनाखुर्द ग्राम प्रधान अरविंद पाल को सूत्रधार बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक इस पूरे हत्याकांड में एक पुराना जमीनी विवाद था जिसकी वज़ह से अमित हाड़ा उर्फ रामू की हत्या की गई थी. पुलिस के मुताबिक अभी एक सख्स फरार चल रहा है जिसकी धड़पकड़ की जा रही है. 

लंबे समय से चल रहा है था दोनों पक्षों में जमीनी विवाद 

गाजीपुर गांव के अमित हाड़ा उर्फ रामू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने ग्राम प्रधान एक महिला सहित 6 लोगों को गिरफ्तार करते हुए खुलासा किया है. हत्यारोपियों में  

  1. ओमप्रकाश पाल पुत्र देवराज पाल उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम हसनपुर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर
  2.  रामप्रकाश पाल पुत्र गजराजपाल उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम हसनपुर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर 
  3. नीरज पुत्र रामप्रकाश पाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम हसनपुर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर 
  4. बुद्धसेन पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम हसनपुर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर 
  5. दुर्गा देवी पत्नी रामप्रकाश उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम हसनपुर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर
  6. अरविन्द पाल पुत्र रामसागर पाल उम्र करीब 45 वर्ष निवासी पैनाखुर्द थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर
fatehpur_ghazipur_murder_case_khulasa_today
Fatehpur Ghazipur Murder Case: गाजीपुर थाने में अमित हाड़ा के हत्यारोपी: फोटो साभार पुलिस

लोग शामिल हैं जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी भी फरार चल रहा है. जानकारी के मुताबिक काफ़ी समय से खेत को लेकर दोनो पक्षों में विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि करीब दो बीघे खेत के तीन हिस्सेदार थे जिनमें से दो हिस्सेदारों ने उसी जमीन का दो बार बैनामा कर दिया जबकि एक हिस्सेदार ने अमित हाड़ा को बैनामा किया जिसमें पहले से ही अमित हाड़ा का कब्जा था इसके चलते काफी समय से पाल बिरादरी और रामू हाड़ा के बीच विवाद चल रहा था.  

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

अमित हाड़ा हत्याकांड की पहले ही लिखी जा चुकी थी पठकथा 

गाजीपुर के रहने वाले अमित सिंह हाड़ा की हत्या को लेकर पहले से ही साजिश चल रही थी बस मौके का इंतजार था. थारदार हंथियार और लाठी डंडे खेत के ट्यूबवेल में रखे जा चुके थे. रविवार को खेत से चना लेकर जाते समय अमित से जानबूझ कर विवाद किया गया. पुलिस के मुताबिक पैनाखूर्द ग्राम प्रधान अरविंद पाल हत्याकांड के समय मौके पर मौजूद नहीं था लेकिन इस पूरी घटना का मास्टर माइंड था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने कहा सातवें व्यक्ति की जल्द होगी गिरफ्तारी 

गाजीपुर हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि अमित सिंह हाड़ा के हत्याकांड में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक व्यक्ति अभी भी फरार चल रहा है जिसकी धड़पकड़ की जा रही है. उन्होंने कहा कि घटना में प्रयोग किए गए सभी हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं. एसओजी और सर्विलांस के साथ गाजीपुर थाने की पुलिस के माध्यम से 24 घंटे के अंदर इसका खुलासा किया गया है.

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us