Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:गाजीपुर असोथर रोड में बस पलटने के बाद आक्रोशित भीड़ हुई बेक़ाबू..तोड़ी गई एम्बुलेंस..प्रशासन से झड़प.!

फतेहपुर:गाजीपुर असोथर रोड में बस पलटने के बाद आक्रोशित भीड़ हुई बेक़ाबू..तोड़ी गई एम्बुलेंस..प्रशासन से झड़प.!
घटना के बाद एम्बुलेंस तोड़ते स्थानीय लोग

गाजीपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर अशोथर रोड में सरकी के क़रीब गुरुवार शाम बस पलट जाने से एक से अधिक लोगों की मौत की सूचना हैं जबकि कई गम्भीर रूप से घायल है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर...

फतेहपुर: गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार देर शाम उस वक्त बड़ा बवाल हो गया जब एक निजी बस गाजीपुर अशोथर रोड में अनियंत्रित होकर पलट गई।बस पलटने के बाद मौक़े पर जमा हुई स्थानीय भीड़ ने घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेंस व पुलिस टीम का जमकर पत्थर बरसा दिए।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-पहले पति पत्नी का झगड़ा फ़िर पत्नी रेशमा की मौत..बर्दाश्त न कर सका मोनू..आंगन से उठे एक साथ दो शव.!

बताया जा रहा है इस दौरान मौक़े पर मौजूद सदर एसडीएम से भी लोगों की जमकर झड़प हुई।

क्या है पूरा मामला.?

गुरुवार देर शाम क़रीब पांच बजे गाजीपुर से अशोथर जाने वाली रोड पर सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस अत्याधिक रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई।बस पलटने से बस में बैठे क़रीब तीन दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए।जबकि बस के कंडक्टर मोनू शुक्ला(40)पुत्र कृष्ण शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर तत्काल स्थानीय थानों की पुलिस व सदर एसडीएम प्रहलाद सिंह पहुंचे।और घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस भी पहुंची।

फ़तेहपुर:Exclusive:जीएमआर कम्पनी में लगा करोड़ों के घोटाले का आरोप..क्या पुलिस कर रही है फिर किसी बड़ी घटना का इंतज़ार.?

लेक़िन इसी दौरान घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस से झड़प शुरू कर दी और एसडीएम से भी लोगों की कहासुनी हो गई।इसी बीच भीड़ में मौजूद कुछ अराजक तत्वों ने एम्बुलेंस पर पथराव शुरू कर दिया और देखते ही देखते बवाल बढ़ गया।बवाल बढ़ता देख घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंची गई और भीड़ पर लाठी भांज लोगो को तितर बितर किया।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि इस बस हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई है तथा अन्य घायल यात्रियों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कपिल देव ने बताया कि एम्बुलेंस पर लोगों द्वारा हमला किया गया है जिसकी जांच कराई जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us