Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में अनियंत्रित पिकअप पलटने से दो लोगों की मौत सात घायल ! ऐसे हुआ हादसा

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में अनियंत्रित पिकअप पलटने से दो लोगों की मौत सात घायल ! ऐसे हुआ हादसा
फतेहपुर में पिकअप पलटने से दो की मौत सात घायल: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) अनियंत्रित पिकअप पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए. घटना सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती मोड़ की है.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में अचानक एक पिकअप के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया. पिकअप सवार दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए.

घटना बुधवार सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र के गौंती गांव के मोड़ की है. जानकारी के मुताबिक कौशांबी के कड़ा धाम के देवीगंज से कुछ मजदूर एक पिकअप में चोकर लादकर आ रहे थे कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम भेज दिया है वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. 

कौशांबी से प्रेमनगर आ रही थी पिकअप 

कौशांबी (Kaushambi) के कड़ा धाम (Kada Dham) के देवीगंज से एक पिकअप चूनी चोकर लेकर फतेहपुर (Fatehpur) के थाना सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बा लेकर आ रहे थे. जानकारी के मुताबिक गाड़ी में ड्राइवर सहित आठ मजदूर बैठे थे.

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

बताया जा रहा है कि जैसे ही तेज रफ्तार पिकअप मोहम्मदपुर गौंती गांव के मोड़ के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. देखते ही देखते चारो ओर हड़कंप मच गया. गाड़ी के पलटने से सभी मजदूर उसके नीचे दब गए. एक व्यक्ति ने आनन-फानन में पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर दिया.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

हादसे में पंक्षीलाल (30) निवासी ठकुरन की मवई, अफोई थाना सुल्तानपुर घोष की गाड़ी के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि ज्ञान सिंह पटेल (45) निवासी अलावर, टिकरी, थाना कड़ा धाम कौशांबी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक हादसे में धर्मेंद्र साहू (28), भोधर (42), कमलेश मौर्य (48), निलेश, अवधेश गौतम, को घायल अवस्था में कुछ को इस्माइलपुर और हथगाम सीएचसी भेजा गया है. 

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

ओवरलोड गाड़ी के पलटने से हुआ हादसा 

कौशांबी से प्रेमनगर नगर आ रही ओवरलोड पिकअप अचानक ऐसी अनियत्रित हुई कि पलट गई. राहगीरों और आस-पास लोग मौके पर पहुंच कर गाड़ी में दबे लोगों को बाहर निकाला साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी. लेकिन एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

दो लोगों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज कर इलाज कराया जा रहा है जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us