Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Accident News: यूपी के फतेहपुर में दुर्घटना ! जनरथ और डंपर की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत कई घायल

UP Accident News: यूपी के फतेहपुर में दुर्घटना ! जनरथ और डंपर की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत कई घायल
फतेहपुर में जनरथ बस और डंपर की जोरदार भिडंत दो की मौत कई घायल: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में जनरथ (Janrath) बस और डंपर की जोरदार टक्कर से दुर्घटना हो गई. हादसे में दो लोगों की मौत जबकि चालक सहित सात यात्री घायल हो गए. घटना औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के नेशनल हाइवे की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

UP Accident News: यूपी के फतेहपुर में रोडवेज बस और डंपर की जोरदार भिडंत से दो लोगों की मौत हो गई जबकि ड्राइवर सहित सात यात्री घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस एक हिस्सा इतना क्षतिग्रस्त हुआ है कि देखने वालों की रूह कांप जाए. घटना औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर बने एक होटल के पास की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. 

बनारस से कानपुर जा रही थी रोडवेज की जनरथ बस

वाराणसी से कानपुर (Kanpur) जा रही विकास नगर डिपो की रोडवेज जनरथ बस (UP 78 FT 7595) में कई यात्री सवार होकर जा रहे थे करीब 2 बजे के आस-पास बस से कुछ यात्री फतेहपुर (Fatehpur) में उतरे और कुछ यात्री बस में सवार होकर कानपुर जाने लगे.

बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात और रविवार की भोर पहर तकरीबन 3 बजे औंग क्षेत्र के गोधरौली के पास होटल पर मौरंग लदे डंपर से बस पीछे से जा भिड़ी. कई किमी की रफ्तार से चल रही बस के परखच्चे उड़ गए.

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

बस के अंदर सो रहे यात्रियों की चीखों से आस-पास के लोग पहुंच गए. बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. चालक परिचालक सहित कई यात्री भयंकर चोट से बेसुध हो गए. 

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

गोरखपुर के कंडक्टर और कानपुर के यात्री की चली गई जान 

प्रयागराज कानपुर नेशनल हाइवे पर अचानक हुई घटना से चारो ओर हड़कंप मच गया. आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी. मौके पर कौशांबी के अजुहा निवासी चालक बेगराज सिंह (48) पुत्र स्व.भगवर सिंह, गोरखपुर निवासी कंडक्टर सर्वेश यादव (40) पुत्र रामानंद यादव जुगराजपुर थाना सचेंडी कानपुर नगर के यात्री मोहित मिश्रा (25) पुत्र रामनरेश मिश्रा अलीगढ़ सराय अकिल जंगल दाढ़ी निवासी शकील अहमद (50) पुत्र शकील खान को गंभीर हालत में पुलिस और आस-पास के लोगों की मदद से बस से बाहर निकाला.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

बताया जा रहा है कि बस में ड्राइवर कंडक्टर सहित 11 यात्री सवार थे. गंभीर हालत में चारों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान कंडक्टर सर्वेश यादव और कानपुर निवासी यात्री मोहित मिश्रा की मौत हो गई जबकि अन्य दोनों का इलाज जारी है.

ड्राइवर बेगराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि होटल के पास दो डंपर खड़े थे अचानक वो हाईवे पर आ गए जिससे बस अनियंत्रित होकर उससे भीड़ गई. 

आठ यात्रियों को दूसरी बस ने भेजा गया, लगी थी हल्की चोट

जनरथ में सवार 11 लोगों में से चार को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने अन्य यात्रियों को भी बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि आठ यात्रियों में से कुछ को मामूली चोटें आईं थीं जबकि कुछ ठीक थे.

पुलिस ने दूसरी बस से सभी को कानपुर रवाना कर दिया. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है जबकि अन्य का इलाज किया जा रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us