
Fatehpur News: दूल्हे के इंतजार में बैठी रही दुल्हन ! नहीं पहुंची बारात, फिर मामला कोतवाली पहुंचा, वजह कुछ ये रही
Fatehpur News In Hindi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में निकाह से ठीक पहले एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. निकाह का इंतजार कर रही दुल्हन को उस वक्त गहरा झटका लगा, जब दूल्हा बरात लेकर ही नहीं पहुंचा. मायूस दुल्हन पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है.
Fatehpur Bindki News: फतेहपुर जिले के बिंदकी कस्बे में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब निकाह के तय वक्त पर दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा. दुल्हन सजधजकर बैठी रही लेकिन जब बरात नहीं आई तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. अब दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.
निकाह के इंतजार में बैठी रही दुल्हन, नहीं पहुंचा दूल्हा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी (Bindki) कस्बे की निवासी एक लड़की की शादी कानपुर नगर (Kanpur Nagar) के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के ईदगाह बेगमपुरवा निवासी आदिल से तय हुई थी. शनिवार को दोपहर 1 बजे बरात आने की तारीख और समय पहले से तय था. घर को दुल्हन की तरह सजाया गया था. रिश्तेदार, जनाती और मेहमान जमा हो चुके थे. लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, इंतजार लंबा होता गया. दुल्हन सजी-संवरी बैठी थी, लेकिन बरात नहीं पहुंची. इस असामान्य देरी ने पूरे माहौल को तनावपूर्ण कर दिया.
दूल्हे ने कहा- पिता से झगड़ा हुआ, नहीं लाएंगे बरात

मोबाइल बंद कर गायब हो गए दूल्हा और उसके परिवार वाले
पुलिस में दी गई शिकायत, कानपुर पुलिस से मांगी गई मदद
देर शाम दुल्हन के भाई ने बिंदकी कोतवाली पहुंचकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई. कोतवाली प्रभारी लान सिंह ने बताया कि मामला कानपुर नगर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र का है, इसलिए कानपुर पुलिस को सूचना दी गई है. हालांकि, फिलहाल सिर्फ सूचना देकर मदद मांगी गई है. यदि दुल्हन पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
शादी का सपना टूटा, परिवार मायूस, कानूनी विकल्पों पर विचार
इस घटना के बाद दुल्हन और उसके परिवार पर भावनात्मक रूप से गहरा आघात हुआ है. घर में जहां शादी की धूम होनी थी, वहां अब सन्नाटा और आंसुओं का माहौल है. रिश्तेदार जो खुशियों में शामिल होने आए थे, निराश होकर लौट गए. परिजन अब कानूनी कार्रवाई की दिशा में सोच रहे हैं. पीड़िता के भाई का कहना है कि वे कानपुर (Kanpur) जाकर खुद भी वर पक्ष से जवाब मांगेंगे और दोषियों को सजा दिलवाएंगे.
