Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर पुलिस एनकाउंटर में पकड़ा गया 25 हजार का इनामिया सैफुल्ला

Fatehpur UP News: फतेहपुर पुलिस एनकाउंटर में पकड़ा गया 25 हजार का इनामिया सैफुल्ला
फतेहपुर में पकड़ा गया शातिर गैंगस्टर सैफुल्ला : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पुलिस ने एनकाउंटर (Encounter) के दौरान 25 हजार के इनामिया सैफुल्ला को गिरफ्तार कर लिया. गाजीपुर थाना (Gazipur Thana) क्षेत्र में हुई थी मुठभेड़

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में मुठभेड़ के दौरान पच्चीस हजार का इनामिया गैंगस्टर सैफुल्ला (Saifullah) गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात गाजीपुर थाना (Gazipur Thana) क्षेत्र के इंद्रो पुल के पास चककाजीपुर के जंगलों में उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी.

जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर के पैर में गोली लगी थी जिसे गाजीपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रैफर किया गया है. एसओजी और गाजीपुर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हांथ लगी है. 

शातिर गैंगस्टर के ऊपर दर्ज हैं 12 मुकदमें 

फतेहपुर (Fatehpur) के सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र के शोहदमऊ निवासी सैफुल्ला पुत्र इस्लामुद्दीन एक शातिर किस्म का अपराधी है. चोरी लूट और अंतर्जनपदीय चोरी में माहिर है इसके ऊपर लगभग 12 मुकदमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं.

पुलिस ने इसको पकड़ने के लिए 25 हजार का इनाम भी रखा था. सैफुल्ला की तलाश में एसओजी और गाजीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात इंद्रो पुल के पास घेराबंदी की पुलिस को देखते ही शातिर चककाजीपुर के जंगलों की ओर भागने लगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने चारो ओर से इसे घेर लिया तो इसने गोलियां चलाना शुरू कर दिया. जवाबी फायरिंग में इसे पैर में गोली लगी. घायल अवस्था में इसे गाजीपुर सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

क्या कहा एसपी धवल जायसवाल ने..

फतेहपुर में लगातार कार्रवाई करने वाले एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने जानकारी देते हुए बताया कि सैफुल्ला एक शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर है इसके ऊपर 12 मुकदमें दर्ज हैं. पुलिस ने इसको पकड़ने के लिए 25 हजार के इनाम की भी घोषणा की थी. कई दिनों से फरार चल रहे अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us