Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में सहकारी बैंक घोटाला ! लाखों की हेराफेरी करने वाले 5 आरोपी CID के हत्थे चढ़े, शाखा प्रबंधक फरार

फतेहपुर की कोऑपरेटिव बैंक में घोटाला करने वाले पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में सहकारी बैंक सठिगवां चांदपुर शाखा में हुए 95 लाख रुपये के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. करीब छह साल से फरार चल रहे तत्कालीन कैशियर समेत पांच आरोपियों को सीआईडी लखनऊ (Lucknow) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. जबकि मुख्य आरोपी और तत्कालीन शाखा प्रबंधक अब भी फरार है.

Fatehpur Co-operative Bank Scam: यूपी के फतेहपुर जिले में सहकारी बैंक सठिगवां चांदपुर शाखा में हुए 95 लाख रुपये के गबन मामले में 6 साल बाद सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच फरार आरोपियों को दबोच लिया है. इनमें बैंक का तत्कालीन कैशियर भी शामिल है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि शाखा प्रबंधक बुद्धसागर अब भी पुलिस के रडार से दूर है.

सहकारी बैंक घोटाले में साल 2019 में दर्ज हुई थी FIR

फतेहपुर Fatehpur) सठिगवां चांदपुर सहकारी बैंक में हुए इस गबन कांड में 24 सितंबर 2019 को मुकदमा दर्ज कराया गया था. तत्कालीन उप महाप्रबंधक श्रीराम ने चांदपुर थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि बैंक में तैनात कर्मचारियों फर्जी दस्तावेजों के जरिए 95 लाख का घोटाला कियाहैं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया बाद में जांच की जिम्मेदारी लखनऊ सीआईडी को सौंपी गई थी. बताया जा रहा है कि जांच में पाया गया कि घोटाला बैंक कर्मचारियों ने साजिश करते हुए किया था.

सीआईडी ने शुरू की धड़पकड़, पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

सीआईडी लखनऊ ने जब इस मामले की तह तक जांच की तो कई नए नाम उजागर हुए. बताया जा रहा है कि एफआईआर में 6 आरोपियों को नामजद किया गया था जो कि पिछले 6 सालों से फरार चल रहे थे. लंबी छानबीन के बाद सीआईडी की टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया और बुधवार देर रात फतेहपुर पहुंची.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा

जानकारी के मुताबिक निरीक्षक शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में चांदपुर पुलिस की भी अहम भूमिका रही. पकड़े गए आरोपियों में कैशियर राजेश कुमार निवासी राजरूपपुर प्रयागराज, चंद्रशेखर शुक्ला निवासी जयराम नगर फतेहपुर, बद्री सिंह निवासी जोनिहा बिंदकी, जगदीश निवासी जैनपुर थाना मलवां और कुलवंत सिंह निवासी जरा एटा (वर्तमान में पैगंबरपुर बिंदकी) को गिरफ्तार कर लिया गया.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

मुख्य आरोपी शाखा प्रबंधक बुद्धसागर अब भी फरार

इस घोटाले का सबसे बड़ा नाम तत्कालीन शाखा प्रबंधक बुद्धसागर अब तक कानून की पकड़ से दूर है. बुद्धसागर फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र के ललौली रोड का निवासी है. सीआईडी टीम की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों की निगरानी और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है.

27 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में सहकारी बैंक घोटाला ! लाखों की हेराफेरी करने वाले 5 आरोपी CID के हत्थे चढ़े, शाखा प्रबंधक फरार

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Co-operative Bank Scam: यूपी के फतेहपुर जिले में सहकारी बैंक सठिगवां चांदपुर शाखा में हुए 95 लाख रुपये के गबन मामले में 6 साल बाद सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच फरार आरोपियों को दबोच लिया है. इनमें बैंक का तत्कालीन कैशियर भी शामिल है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि शाखा प्रबंधक बुद्धसागर अब भी पुलिस के रडार से दूर है.

सहकारी बैंक घोटाले में साल 2019 में दर्ज हुई थी FIR

फतेहपुर Fatehpur) सठिगवां चांदपुर सहकारी बैंक में हुए इस गबन कांड में 24 सितंबर 2019 को मुकदमा दर्ज कराया गया था. तत्कालीन उप महाप्रबंधक श्रीराम ने चांदपुर थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि बैंक में तैनात कर्मचारियों फर्जी दस्तावेजों के जरिए 95 लाख का घोटाला कियाहैं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया बाद में जांच की जिम्मेदारी लखनऊ सीआईडी को सौंपी गई थी. बताया जा रहा है कि जांच में पाया गया कि घोटाला बैंक कर्मचारियों ने साजिश करते हुए किया था.

सीआईडी ने शुरू की धड़पकड़, पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

सीआईडी लखनऊ ने जब इस मामले की तह तक जांच की तो कई नए नाम उजागर हुए. बताया जा रहा है कि एफआईआर में 6 आरोपियों को नामजद किया गया था जो कि पिछले 6 सालों से फरार चल रहे थे. लंबी छानबीन के बाद सीआईडी की टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया और बुधवार देर रात फतेहपुर पहुंची.

जानकारी के मुताबिक निरीक्षक शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में चांदपुर पुलिस की भी अहम भूमिका रही. पकड़े गए आरोपियों में कैशियर राजेश कुमार निवासी राजरूपपुर प्रयागराज, चंद्रशेखर शुक्ला निवासी जयराम नगर फतेहपुर, बद्री सिंह निवासी जोनिहा बिंदकी, जगदीश निवासी जैनपुर थाना मलवां और कुलवंत सिंह निवासी जरा एटा (वर्तमान में पैगंबरपुर बिंदकी) को गिरफ्तार कर लिया गया.

मुख्य आरोपी शाखा प्रबंधक बुद्धसागर अब भी फरार

इस घोटाले का सबसे बड़ा नाम तत्कालीन शाखा प्रबंधक बुद्धसागर अब तक कानून की पकड़ से दूर है. बुद्धसागर फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र के ललौली रोड का निवासी है. सीआईडी टीम की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों की निगरानी और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us