Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत

यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक इस तारीख से होगी बारिश (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार रविवार रात से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून प्रवेश करने की संभावना है. इसके बाद 30 जून से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ व्यापक बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

UP Weather Alert News: मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं. अनुमान है कि रविवार रात से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून दस्तक देगा. इसके बाद धीरे-धीरे इसकी सक्रियता पूरे प्रदेश में बढ़ेगी. जुलाई के पहले सप्ताह तक लगभग सभी जिलों में मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है.

30 जून से तीन-चार दिन तक होगी व्यापक बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून से अगले तीन से चार दिनों तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होगी. पूर्वांचल के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. लगातार बारिश से मौसम सुहावना होगा और किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई में भी राहत मिलेगी.

तापमान में 6 से 8 डिग्री तक आएगी गिरावट

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए सभी मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल हैं. बारिश शुरू होने के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. इससे भीषण गर्मी और लू का असर काफी हद तक खत्म हो जाएगा.

फिलहाल 35 जिलों में लू और उमस का अलर्ट

मानसून आने से पहले शनिवार को प्रदेश के करीब 35 जिलों में तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

लखीमपुर खीरी सबसे गर्म, लखनऊ में भी चढ़ा पारा

शुक्रवार को लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बांदा 43 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

तीन दिन बाद लू से मिलेगी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू का प्रभाव समाप्त होने लगेगा. मानसून के सक्रिय होने के साथ नियमित बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल जाएगा.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us