Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत ! तीन घायल, कानपुर रैफर 

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत ! तीन घायल, कानपुर रैफर 
फतेहपुर सड़क हादसे में एक की मौत तीन घायल (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत से चार लोग घायल हो गए. घटना जाफरगंज थाना (Jafarganj Thana) क्षेत्र की है. हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो को कानपुर हैलेट रैफर किया गया है. 

Fatehpur Road Accident News: यूपी के फतेहपुर में कानपुर-बांदा मार्ग पर रविवार देर दो बाइक सवारों की आपस में भिड़ंत हो गई. घटना जाफरगंज थाना (Jafarganj Thana) क्षेत्र में रावतपुर नहर पुल के पास की है.

बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. दो युवकों को नाज़ुक हालात में कानपुर हैलेट रैफर किया गया है. पुलिस ने को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

आपस में भिड़ गईं दो बाइक, एक की मौत तीन घायल

फतेहपुर (Fatehpur) के जाफरगंज थाना (Jafarganj Thana) क्षेत्र के रावतपुर नहर पुल के पास बीती रात करीब 11 बजे भीषण हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि देशराज पाल (55) अपने छोटे भाई देव कुमार पाल (40) अपनी बाइक से ननिहाल बरौहा, थाना ललौली से अपने गांव कमरापुर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिसमें नितिन अवस्थी (22) और लक्ष्मीकांत अवस्थी (30) निवासी सिधांव सवार थे, उनसे टकरा गई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिंदकी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देशराज पाल को मृत घोषित कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

वहीं उनके छोटे भाई देव कुमार पाल और दूसरी बाइक सवार नितिन अवस्थी की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया. लक्ष्मीकांत अवस्थी को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. 

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

परिजनों में मचा कोहराम, कब्जे में शव 

भीषण सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि जो व्यक्ति कुछ घंटे पहले बिलकुल ठीक था, वह अब इस दुनिया में नहीं रहा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है वहीं दो युवकों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us