Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh: फतेहपुर में अनोखी चोरी ! जेवर-नकदी के साथ पिंजरे समेत तोता भी ले गए चोर, पुलिस भी हैरान

Uttar Pradesh: फतेहपुर में अनोखी चोरी ! जेवर-नकदी के साथ पिंजरे समेत तोता भी ले गए चोर, पुलिस भी हैरान
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में गज़ब चोरी, नगदी सहित घर का तोता ले उड़े चोर (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में एक ऐसी चोरी हुई जिसने पुलिस और लोगों दोनों को चौंका दिया. चोर घर से जेवर, नकदी और कीमती सामान के साथ-साथ पिंजरे में बंद तोता भी उठा ले गए. घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चोरी की घटनाएं आम हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है. असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे में चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाया और नकदी-जेवर के साथ ऐसा सामान भी ले गए जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी. इस वारदात ने न सिर्फ परिवार को सदमे में डाल दिया बल्कि इलाके में चर्चा भी छेड़ दी है.

छत से एंट्री, चुपचाप ऑपरेशन और फिर ‘तोता मिशन’

रविवार रात वार्ड नंबर आठ निवासी किसान शिवशंकर अग्निहोत्री अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे. इसी बीच चोरों ने घर की सुरक्षा व्यवस्था को मानो खुली चुनौती देते हुए छत के रास्ते प्रवेश किया. सीढ़ियों से होते हुए वे सीधे आंगन और फिर कमरे तक पहुंच गए.

अलमारी और बक्सों के ताले तोड़े गए, सामान खंगाला गया और पूरी वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया. लेकिन असली ‘ट्विस्ट’ तब आया जब चोरों ने सिर्फ कीमती सामान ही नहीं, बल्कि घर का तोता भी अपने साथ ले जाने का फैसला कर लिया.

ढाई लाख की चोरी, लेकिन चर्चा तोते की

गृहस्वामी के अनुसार चोर मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, तीन जोड़ी पायल और करीब 70 हजार रुपये नकद ले गए. कुल मिलाकर करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि इलाके में चर्चा चोरी की रकम से ज्यादा उस तोते को लेकर हो रही है, जिसे चोर पिंजरे सहित उठा ले गए. कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि चोर शायद अकेलापन दूर करने के लिए तोता ले गए होंगे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

दरवाजे बंद कर गए चोर, सुबह खुला राज

चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के दरवाजों की कुंडी अंदर से बंद कर दी थी, जिससे परिवार को भनक तक नहीं लगी. सुबह जब परिवार नीचे उतरा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और ताले टूटे मिले. इस दृश्य को देखकर परिवार के होश उड़ गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us