Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर-रायबरेली को जोड़ने वाला असनी-गेंगासो गंगा पुल इस तारीख से खुलेगा, खत्म होगा 9 माह का इंतजार

फतेहपुर से रायबरेली को जोड़ने वाला असनी-गेंगासो गंगा पुल 25 अप्रैल से हो सकता है शुरू: Image Credit Original Source

फतेहपुर और रायबरेली को जोड़ने वाला असनी-गेंगासो गंगा पुल 25 अप्रैल से फिर से चालू होने की उम्मीद है. 9 महीने से बंद इस पुल की मरम्मत अंतिम चरण में है. इसके शुरू होने से हजारों यात्रियों और व्यापारियों को राहत मिलेगी और वैकल्पिक मार्गों का दबाव भी कम होगा.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से बंद पड़ा असनी-गेंगासो गंगा पुल अब फिर से आम जनता के लिए खुलने जा रहा है. करीब 9 महीने की बंदी के बाद 25 अप्रैल से इस पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है. मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है और अधिकारी इसे तय समय पर पूरा करने में जुटे हैं.

जुलाई 2025 में क्षतिग्रस्त हुआ था ऐतिहासिक गंगा पुल

फतेहपुर और रायबरेली के बीच यह पुल वर्षों से मुख्य संपर्क मार्ग के रूप में इस्तेमाल होता रहा है. लेकिन जुलाई 2025 में पुल के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए इस पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया था. इस फैसले से लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई. नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, छात्र और मरीजों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था. यह पुल क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक जीवन का अहम हिस्सा है, इसलिए इसके बंद होने का असर व्यापक स्तर पर देखने को मिला.

30 करोड़ की लागत से मरम्मत, अब अंतिम चरण में पहुंचा काम

पुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने इसकी मरम्मत के लिए करीब 30 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया. इसके तहत पुल की वेयरिंग, स्लैब और अन्य संरचनात्मक हिस्सों को मजबूत करने का काम शुरू किया गया. शुरुआत में काम की रफ्तार धीमी रही, जिससे लोगों में नाराजगी भी बढ़ी. लेकिन बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कार्यदायी संस्था ने तेजी दिखाई. वर्तमान में लगभग 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष 25 प्रतिशत कार्य को तेजी से पूरा करने की कोशिश जारी है.

अधिकारियों की सख्ती के बाद दिन-रात चला काम

मरम्मत कार्य में देरी को लेकर जब सवाल उठने लगे, तब संबंधित अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया. कार्यदायी संस्था को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए. इसके बाद पुल पर दिन-रात काम शुरू हुआ. लगातार निगरानी और दबाव के चलते अब काम तेजी से अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है.

Read More: Shiksha Mitra News: पिता नहीं रहे, लेकिन अकेला नहीं है परिवार, शिक्षामित्र की बेटी की शादी के लिए साथियों ने बढ़ाया हाथ

वैकल्पिक मार्गों पर जाम और खराब सड़कों से थे परेशान लोग

गंगा पुल बंद होने के बाद बांदा, कौशांबी, लखनऊ और कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बक्सर और डलमऊ के रास्ते भेजा जा रहा था. इन मार्गों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी. इसके अलावा इन सड़कों की हालत भी बेहद खराब हो गई थी. कई लोगों को रोजाना घंटों अतिरिक्त समय लग रहा था. व्यापार पर भी इसका असर पड़ा. ऐसे में पुल के दोबारा चालू होने से इन सभी समस्याओं से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Read More: UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल

25 अप्रैल से आवागमन शुरू होने की उम्मीद

मीडिया से बातचीत में एनएचआई के डिप्टी मैनेजर अर्जुन सिंह के मुताबिक, असनी-गेंगासो गंगा पुल पर 25 अप्रैल तक आवागमन शुरू होने की पूरी संभावना है. उन्होंने बताया कि मुख्य मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है और बाकी बचे काम को भी जल्द खत्म किया जाएगा. यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा तो निर्धारित तारीख पर पुल को जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: कैंसर पीड़ित को ब्लड नहीं मिला? जिला अस्पताल ने बताया पूरा सच, 12 यूनिट खून देने का दावा

06 Apr 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर-रायबरेली को जोड़ने वाला असनी-गेंगासो गंगा पुल इस तारीख से खुलेगा, खत्म होगा 9 माह का इंतजार

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से बंद पड़ा असनी-गेंगासो गंगा पुल अब फिर से आम जनता के लिए खुलने जा रहा है. करीब 9 महीने की बंदी के बाद 25 अप्रैल से इस पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है. मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है और अधिकारी इसे तय समय पर पूरा करने में जुटे हैं.

जुलाई 2025 में क्षतिग्रस्त हुआ था ऐतिहासिक गंगा पुल

फतेहपुर और रायबरेली के बीच यह पुल वर्षों से मुख्य संपर्क मार्ग के रूप में इस्तेमाल होता रहा है. लेकिन जुलाई 2025 में पुल के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए इस पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया था. इस फैसले से लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई. नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, छात्र और मरीजों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था. यह पुल क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक जीवन का अहम हिस्सा है, इसलिए इसके बंद होने का असर व्यापक स्तर पर देखने को मिला.

30 करोड़ की लागत से मरम्मत, अब अंतिम चरण में पहुंचा काम

पुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने इसकी मरम्मत के लिए करीब 30 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया. इसके तहत पुल की वेयरिंग, स्लैब और अन्य संरचनात्मक हिस्सों को मजबूत करने का काम शुरू किया गया. शुरुआत में काम की रफ्तार धीमी रही, जिससे लोगों में नाराजगी भी बढ़ी. लेकिन बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कार्यदायी संस्था ने तेजी दिखाई. वर्तमान में लगभग 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष 25 प्रतिशत कार्य को तेजी से पूरा करने की कोशिश जारी है.

अधिकारियों की सख्ती के बाद दिन-रात चला काम

मरम्मत कार्य में देरी को लेकर जब सवाल उठने लगे, तब संबंधित अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया. कार्यदायी संस्था को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए. इसके बाद पुल पर दिन-रात काम शुरू हुआ. लगातार निगरानी और दबाव के चलते अब काम तेजी से अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है.

वैकल्पिक मार्गों पर जाम और खराब सड़कों से थे परेशान लोग

गंगा पुल बंद होने के बाद बांदा, कौशांबी, लखनऊ और कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बक्सर और डलमऊ के रास्ते भेजा जा रहा था. इन मार्गों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी. इसके अलावा इन सड़कों की हालत भी बेहद खराब हो गई थी. कई लोगों को रोजाना घंटों अतिरिक्त समय लग रहा था. व्यापार पर भी इसका असर पड़ा. ऐसे में पुल के दोबारा चालू होने से इन सभी समस्याओं से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

25 अप्रैल से आवागमन शुरू होने की उम्मीद

मीडिया से बातचीत में एनएचआई के डिप्टी मैनेजर अर्जुन सिंह के मुताबिक, असनी-गेंगासो गंगा पुल पर 25 अप्रैल तक आवागमन शुरू होने की पूरी संभावना है. उन्होंने बताया कि मुख्य मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है और बाकी बचे काम को भी जल्द खत्म किया जाएगा. यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा तो निर्धारित तारीख पर पुल को जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

Latest News

Cockroach Janta Party: 4 दिन में लाखों फॉलोअर्स, BJP को किया पीछे ! X पर हुई बैन, कौन हैं अभिजीत दिपके और क्यों वायरल हुई CJP? Cockroach Janta Party: 4 दिन में लाखों फॉलोअर्स, BJP को किया पीछे ! X पर हुई बैन, कौन हैं अभिजीत दिपके और क्यों वायरल हुई CJP?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम का व्यंग्यात्मक डिजिटल आंदोलन देशभर में चर्चा का विषय बन गया है. महज चार दिनों...
जब आसमान उगलेगा आग, तब बरसेगा अमृत! इस तारीख़ से शुरू होंगे नौतपा, जानिए क्या होता है अच्छी बारिश का संकेत
UP Panchayat Election 2026: कार्यकाल खत्म होने से पहले बजट खपाने की होड़, कासगंज में दो प्रधान बर्खास्त
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 May 2026: बड़ा मंगल के दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, हनुमान जी की कृपा से खुलेंगे सफलता के द्वार
Petrol Diesel New Rates: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, एक हफ्ते में दूसरी बार लगा महंगाई का झटका
Fatehpur News: फतेहपुर में गैस लीक होने से घर बना आग का गोला, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 8 कानपुर हैलेट रेफर
Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

Follow Us