Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

जब आसमान उगलेगा आग, तब बरसेगा अमृत! इस तारीख़ से शुरू होंगे नौतपा, जानिए क्या होता है अच्छी बारिश का संकेत

जब आसमान उगलेगा आग, तब बरसेगा अमृत! इस तारीख़ से शुरू होंगे नौतपा, जानिए क्या होता है अच्छी बारिश का संकेत
कब से लग रहे हैं नौतपा, जब आग उगलेगा सूरज (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

25 मई 2026 से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है. यह वह नौ दिन होते हैं जब सूर्य की तपिश अपने चरम पर होती है और धरती तवे की तरह तपने लगती है. ज्योतिष और लोकमान्यताओं के अनुसार, इन दिनों जितनी अधिक गर्मी पड़ती है, आने वाले मानसून में उतनी ही अच्छी बारिश होने की संभावना मानी जाती है.

Nautapa Kab Se Hai 2026: मई के अंतिम दिनों में जब सूरज अपनी प्रचंड किरणों से धरती को झुलसाने लगता है, तब भारतीय पंचांग में एक ऐसी अवधि शुरू होती है जिसे प्रकृति का अग्निपरीक्षा काल कहा जाता है. इसे नौतपा कहा जाता है. मान्यता है कि यदि इन नौ दिनों में सूर्य का ताप असहनीय हो जाए, तो कुछ ही सप्ताह बाद वही तपिश बादलों में बदलकर खेतों पर अमृत बरसाती है. वर्ष 2026 में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा.

25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य देव

वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 25 मई 2026 को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर वृषभ राशि के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. रोहिणी नक्षत्र को कृषि, उर्वरता और प्रकृति से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण नक्षत्र माना जाता है. सूर्य का इस नक्षत्र में प्रवेश होते ही तापमान में तेज वृद्धि होती है और गर्मी अपना विकराल रूप दिखाने लगती है. सूर्य 8 जून 2026 को दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शुरुआती नौ दिनों को ही नौतपा कहा जाता है.

नौतपा क्या है? और क्यों माना जाता है प्रकृति का अग्निकाल

'नौतपा' का अर्थ है नौ दिनों तक पड़ने वाली तीव्र गर्मी. पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर लगभग सीधी पड़ती हैं, जिससे तापमान वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाता है. यही कारण है कि इन दिनों को सबसे अधिक तपन वाला समय माना जाता है.

भारतीय ज्योतिष में नौतपा को केवल खगोलीय घटना नहीं, बल्कि प्रकृति के संतुलन और वर्षा चक्र की तैयारी के रूप में देखा जाता है. यह वह दौर होता है जब धरती तपती है और वातावरण मानसून के लिए आवश्यक स्थितियां तैयार करता है.

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

25 मई से 2 जून तक चलेगा नौतपा 2026

इस वर्ष नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून 2026 तक रहेगा. इन नौ दिनों में उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, लू और हीटवेव जैसी स्थितियां बन सकती हैं. तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक पहुंच सकता है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह अवधि मानसून से पहले वातावरण में बड़े बदलाव का संकेत होती है. नौतपा के समाप्त होते ही हवाओं की दिशा और नमी में परिवर्तन शुरू हो जाता है, जो आगे चलकर बारिश का आधार बनता है.

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

जितना तपेगा नौतपा, उतनी अच्छी मानी जाती है बारिश

ग्रामीण भारत में एक प्रसिद्ध कहावत है - 'तपै नवतपा नव दिन जोय, तौ पुन बरखा पूरन होय.' इसका अर्थ है कि यदि नौतपा के नौ दिनों में तेज गर्मी पड़े, तो आने वाले मानसून में भरपूर वर्षा होती है.

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

किसानों के लिए यह अवधि विशेष महत्व रखती है क्योंकि अच्छी बारिश का सीधा संबंध खेती और फसल उत्पादन से है. यदि नौतपा के दौरान बादल छा जाएं या बारिश हो जाए, तो इसे अपेक्षाकृत कमजोर मानसून का संकेत माना जाता है. लोकविश्वासों में यह मान्यता आज भी गहराई से जुड़ी हुई है.

नौतपा के दौरान रखें सेहत का विशेष ध्यान

नौतपा के दौरान शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, हीट स्ट्रोक और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इन दिनों पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें. नारियल पानी, छाछ, दही, नींबू पानी और मौसमी फल गर्मी से राहत देने में मदद करते हैं. दोपहर के समय धूप में निकलने से बचना चाहिए. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए ताकि वे लू के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us