Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने बेटे के जन्मदिन पर कराया अनोखा आयोजन, बुजुर्ग बने खास मेहमान

Fatehpur News: फतेहपुर में ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने बेटे के जन्मदिन पर कराया अनोखा आयोजन, बुजुर्ग बने खास मेहमान
फतेहपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष तिवारी अपने छोटे भाई ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी और भतीजे सर्वज्ञ के साथ बुजुर्गों को भोजन और वस्त्र वितरित करते हुए

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने अपने बेटे सर्वज्ञ तिवारी का जन्मदिन इस बार कुछ अलग अंदाज में मनाया. विजयदशमी के पावन अवसर पर उन्होंने मिर्जापुर भिटारी गांव में वृद्धाश्रम से आए करीब 100 बुजुर्गों को भोजन कराया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने बेटे सर्वज्ञ तिवारी का जन्मदिन सेवा और संस्कार के साथ मनाकर एक मिसाल पेश की. विजयदशमी के दिन आयोजित इस खास अवसर पर उन्होंने मवईया स्थित वृद्धाश्रम से आए करीब एक सैकड़ा बुजुर्गों को आमंत्रित किया और उन्हें भोजन कराया. इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष तिवारी ने भी उपस्थित रहकर बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंट किए.

बुजुर्गों संग सेवा और संस्कार का संगम

भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने अपने पुत्र सर्वज्ञ के जन्मदिन को सिर्फ पारिवारिक उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी निभाया. मिर्जापुर भिटारी गांव में आयोजित इस आयोजन में वृद्धाश्रम से आए बुजुर्गों को विशेष मेहमान की तरह सम्मानित किया गया. भोजन के बाद बुजुर्गों ने तिवारी परिवार को आशीर्वाद दिया और इस पहल को भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया.

विजयदशमी पर विशेष आयोजन की झलक

विजयदशमी का पर्व जब पूरे देश में अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जा रहा था, उसी अवसर पर अमित तिवारी ने इसे सेवा और दान के रूप में जोड़ा. उन्होंने कहा कि बेटा सर्वज्ञ का जन्मदिन समाज के बीच मनाकर उन्हें सच्चा संतोष मिलता है. आयोजन स्थल पर बच्चों, ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे यादगार बना दिया.

संतोष तिवारी ने भेंट किए अंगवस्त्र

इस अवसर पर अमित तिवारी के बड़े भाई और वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष तिवारी ने अपने भतीजे सर्वज्ञ के हाथों से वृद्धजनों को अंगवस्त्र भेंट किए. बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक साफ देखी जा सकती थी. सभी ने सर्वज्ञ को आशीर्वाद देते हुए लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Read More: Fatehpur News: पड़ोसी की गंदी हरकत का विरोध किया तो दबंग बोला ! तीन जिलों में चलता हूं, जिंदा नहीं छोड़ूंगा

बुजुर्गों ने दिया सर्वज्ञ आशीर्वाद, गाए बधाई गीत

भोजन के दौरान वृद्धाश्रम से आए करीब एक सैकड़ा बुजुर्गों ने बधाई गीत गाकर छोटे सर्वज्ञ का जन्मदिन मनाया. इस दौरान गांव का माहौल भावनात्मक और आध्यात्मिक दोनों नजर आया. बुजुर्गों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नई सोच पैदा करते हैं और बच्चों के दिलों में सेवा का संस्कार जगाते हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 11 लोकेटरों सहित कई लोगों पर मुकदमा ! अभी कईयों पर गिर सकती है गाज

समाजसेवा से जुड़ा परिवारिक संस्कार

अमित तिवारी और संतोष तिवारी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा में सक्रिय हैं. सर्वज्ञ का जन्मदिन समाजसेवा के रूप में मनाकर उन्होंने यह संदेश दिया कि बच्चों के जीवन में संस्कार और सेवा का बीज बचपन से ही बोना जरूरी है. ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए मिसाल बनते हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के पीटीओ सस्पेंड, एआरटीओ और खनन अधिकारी पर गिर सकती है गाज, माफियाओं में हड़कंप

Latest News

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र आज से शुरू ! कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र आज से शुरू ! कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में
उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. पहले दिन 11 विधेयक सदन में पेश किए...
आज का राशिफल 09 फरवरी 2026: अगर चंद्रमा से हैं पीड़ित तो भगवान शिव का करें उपाय, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UP Board Exam 2026: फतेहपुर में अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे प्रश्नपत्र, छह तालों वाले स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी से होगी निगरानी
Fatehpur News: क्या जयराम मान सिंह हत्याकांड को लेकर हटाए गए सीओ सिटी और सदर कोतवाल? पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म
Gold Silver Price Today 8 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, MCX से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक असर
Fatehpur News: इंस्टाग्राम वीडियो डालकर युवक ने दी जान, प्रेमिका समेत 8 पर ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
आज का राशिफल 08 फरवरी 2026: इस राशि के जातकों को होगा आर्थिक लाभ ! जानिए सभी का दैनिक भाग्यफल

Follow Us