Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में अखरी कांड के बाद पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 18 अफसरों की कुर्सी खिसकी

Fatehpur News: फतेहपुर में अखरी कांड के बाद पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 18 अफसरों की कुर्सी खिसकी
फतेहपुर में 18 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर, कईयों पर गिरी गाज (फाइल फोटो एसपी धवल जायसवाल): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अखरी गांव तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया. ललौली, थरियांव और सुल्तानपुर घोष के थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया गया. एसपी ने जनहित में 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर सर्जरी को अंजाम दिया.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में हथगाम क्षेत्र के अखरी गांव में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक भूचाल आया है. एसपी ने जिले के थानों में बड़ी सर्जरी करते हुए कई थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया है, तो कुछ को नए थानों की जिम्मेदारी दी गई है.

इस फेरबदल में 10 इंस्पेक्टर और 8 सब-इंस्पेक्टर का स्थानांतरण किया गया है. कार्रवाई की सबसे बड़ी वजह अखरी कांड को माना जा रहा है, जिसमें पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आई थी.

अखरी कांड की गूंज और ललौली थाना प्रभारी की छुट्टी

हथगाम के अखरी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसमें पप्पू सिंह को मुन्ना सिंह और उसके सहयोगियों द्वारा पीटा जा रहा था. उस प्रकरण में तत्कालीन हथगाम एसओ और वर्तमान में ललौली थाना प्रभारी रहे वृंदावन राय ने ठोस कार्रवाई नहीं की थी जिसके बाद जब ये घटना हुई तो उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगे.

आरोपों की आंच में झुलसते ललौली थाना प्रभारी वृंदावन राय को एसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. जनमानस और मीडिया में उठ रही उंगलियों के बाद यह कार्रवाई बेहद अहम मानी जा रही है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

थरियांव और सुल्तानपुर घोष के प्रभारी भी हटाए गए

एसपी की बड़ी सर्जरी में थरियांव थाना प्रभारी अरविंद राय और सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है. जहां अरविंद राय को सीधे लाइन भेजा गया है, वहीं राजेंद्र त्रिपाठी का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण, कई नए चेहरों को कमान 

तबादला सूची के अनुसार, जहानाबाद थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह को हुसैनगंज भेजा गया है, जबकि प्रभारी मीडिया सेल शमशेर बहादुर सिंह को ललौली थाने की कमान सौंपी गई है. पुलिस लाइन से तेज बहादुर सिंह को सुल्तानपुर घोष का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. वहीं धाता थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडे को थरियांव भेजा गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

लंबे समय से जमे थानेदार भी हटे

लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात राधानगर थाना प्रभारी रमेश पटेल को हटाकर उन्हें न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है. वहीं प्रभारी न्यायालय सुरक्षा लान सिंह को साइबर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. साइबर थाना प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह को अपराध शाखा में भेजा गया है.

निचले स्तर पर भी बदलाव, सब-इंस्पेक्टरों को थानों की कमान

चौकी मझिलगांव के प्रभारी एसआई विकास सिंह को मलवा थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि मलवा थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी को असोथर भेजा गया है. वहीं असोथर प्रभारी विनोद मौर्य को चार्ज से हटाकर अपराध शाखा में तैनात किया गया है.

हथगाम को मिला नया प्रभारी, बकेवर और धाता में भी बदलाव

अपराध शाखा से अनिरुद्ध द्विवेदी को हथगाम थाने का प्रभारी बनाया गया है, जो कि हालिया तिहरे हत्याकांड की घटनास्थली रही है. वहीं बिंदकी कोतवाली के एसएसआई अंकुर कैथवास को धाता की कमान सौंपी गई है. सदर कोतवाली में तैनात अपराध निरीक्षक श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव को बकेवर का थाना प्रभारी बनाया गया है.

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us