Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Deoria Acid Attack News: दिनदहाड़े दो लड़कियों पर हुए ऐसिड अटैक से सनसनी ! दोनों का उपचार जारी

Deoria Acid Attack News: दिनदहाड़े दो लड़कियों पर हुए ऐसिड अटैक से सनसनी ! दोनों का उपचार जारी
देवरिया एसिड अटैक, image credit original source

Crime In Uttar Pradesh

यूपी (Up) के देवरिया (Deoria) में दिनदहाड़े दो युवतियों (Girls) पर एसिड अटैक (Acid Attack) की घटना से हड़कम्प मच गया. दरअसल साइकिल से बाजार जा रही दो लड़कियों पर बाइक सवार युवकों ने एसिड फेंककर (Through Acid) मौके से फरार हो गए. इस घटना में दोनों लड़कियां बुरी तरह से झुलस गई है दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

दिनदहाड़े दो लड़कियों पर एसिड अटैक

जानकारी के मुताबिक देवरिया में गुरुवार सुबह दो लड़कियां (Girls) जो एक दूसरे को जानती भी नहीं थी वह दोनों अपने घर से साइकिल (Cycle) पर सवार होकर निकली थी कि तभी रास्ते में देवगांव मोड़ के पास पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन पर एसिड फेंक (Through Acid) दिया जब तक लड़कियां कुछ समझ पाती तब तक दोनों ही आरोपी मौके से फरार हो गए.

लड़कियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए. वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही घायल लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर (Gorakhpur) रेफर कर दिया है.

बेहतर उपचार के लिए लड़कियों को किया गया रेफर

इस घटना में घायल हुई एक लड़की का चेहरा (Face) और गर्दन (Neck) का हिस्सा झुलस गया है जबकि दूसरी लड़की की बाह झुलस गई है शुरुआती पूछताछ में यह ज्ञात हुआ कि एसिड का शिकार हुई पहली लड़की एक निजी अस्पताल में काम करती है जबकि दूसरी लड़की अभी स्टडी कर रही है डॉक्टर के मुताबिक दोनों का बेहतर से बेहतर इलाज किया जा रहा है फिलहाल वर्तमान में दोनों की स्थिति सामान्य है लेकिन इस घटना के बाद दोनों ही लड़कियां काफी डरी और सहमी हुई है इसलिए पुलिस को कुछ भी बताने में असमर्थ हैं.

sensational_case_in_deoria_acid_attack
घटना का जायज़ा लेती पुलिस, image credit original source
पुलिस की तीन टीम कर रही है आरोपियों की तलाश

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि लड़कियों की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा तीन टीमों का गठन किया है हालांकि अभी तक उन आरोपियों को कोई सुराग नहीं लग पाया है उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

लेकिन पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनका किसी ने पर्स छीना था जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की थी लेकिन अभी तक उस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है लेकिन आज उनके साथ यह घटना घटित हो गई है फिलहाल पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us