Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी
प्रेमिका की शादी की ख़बर सुनते ही प्रेमी ने की आत्महत्या, फतेहपुर और हमीरपुर में मचा हड़कंप (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद भावुक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक ने प्रेमिका की शादी से एक दिन पहले आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती ने भी जहर खाकर जान देने का प्रयास किया. हालांकि उसकी हालत में सुधार होने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार शादी संपन्न कराई गई.

Fatehpur News: फतेहपुर और हमीरपुर जिले से जुड़ी यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. वर्षों तक चले प्रेम संबंध का अंत दो परिवारों के अलग-अलग फैसलों और परिस्थितियों के बीच बेहद दर्दनाक मोड़ पर हुआ. युवक की मौत और युवती के आत्महत्या के प्रयास ने दोनों जिलों के लोगों को झकझोर दिया है.

स्कूल की दोस्ती कब बन गई प्यार, किसी को पता नहीं चला

जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक और हमीरपुर जिले की रहने वाली युवती बचपन से एक-दूसरे को जानते थे. युवती का ननिहाल फतेहपुर के इसी क्षेत्र में होने के कारण उसने शुरुआती पढ़ाई जाफरगंज के एक विद्यालय से की थी. दोनों एक साथ स्कूल आते-जाते थे और इसी दौरान उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई.

पढ़ाई के लिए अलग हुए, लेकिन रिश्ता बना रहा

करीब तीन वर्ष पहले युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयागराज चला गया, जहां वह यूपीएसएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. वहीं लगभग एक वर्ष पहले इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवती अपने पैतृक घर हमीरपुर लौट गई. दूरी बढ़ने के बावजूद दोनों के बीच बातचीत और प्रेम संबंध जारी रहे.

रेलवे में चयन हुआ, फिर भी नहीं ज्वाइन की नौकरी

बताया जा रहा है कि युवक का चयन रेलवे में भी हो चुका था, लेकिन उसने नौकरी ज्वाइन नहीं की. इसी दौरान दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी परिवारों को भी हो गई थी. दोनों पक्षों के बीच विवाह को लेकर बातचीत हुई, लेकिन युवक के परिवार ने यह कहकर रिश्ता आगे नहीं बढ़ाया कि पहले बेटे को बड़ी सरकारी नौकरी मिल जाए, उसके बाद शादी की जाएगी. इसके बाद युवती के परिजनों ने अन्य स्थान पर उसका रिश्ता तय कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

शादी से एक दिन पहले उठाया आत्मघाती कदम

मंगलवार को युवती की शादी तय थी. शादी की जानकारी मिलने के बाद युवक गहरे अवसाद में चला गया. सोमवार रात प्रयागराज में उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

युवक की मौत की खबर सुन युवती ने भी खाया जहर

युवक की मौत की सूचना जब हमीरपुर में युवती तक पहुंची तो उसने भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. समय रहते परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया. बाद में तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को उसकी शादी संपन्न कराई गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

गांव पहुंचा युवक का शव, यमुना किनारे हुआ अंतिम संस्कार

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा. परिजनों ने यमुना नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल रहा. ग्रामीणों के बीच इस अधूरी प्रेम कहानी की चर्चा दिनभर होती रही. बताया जा रहा है कि युवक की अंतिम यात्रा में शामिल कुछ लोग शाम को युवती की शादी में भी पहुंचे.

इस घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा

जाफरगंज थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर या सूचना नहीं दी गई है. यदि शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us