Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Deoria News: दोनों लड़कियों को हुई एक-दूसरे से ऐसी मोहब्बत ! फिर कर डाला ऐसा अनोखा काम, अब हो रही चर्चा

Deoria News: दोनों लड़कियों को हुई एक-दूसरे से ऐसी मोहब्बत ! फिर कर डाला ऐसा अनोखा काम, अब हो रही चर्चा
देवरिया में दो लड़कियों ने रचाई एक-दूसरे से शादी, फोटो साभार सोशल मीडिया

Deoriya Lesbian Marriage News

यूपी के देवरिया (Deoria) से समलैंगिक विवाह (Lesbian Marriage) का एक ऐसा मामला आया है जो प्रदेश ही नहीं देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल यहां पर दो लड़कियों ने आपस में ही शादी रचा ली जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां (Both Girls) वेस्ट बंगाल की रहने वाली है और 2 सालों से एक आर्केस्ट्रा में काम करते हुए मियां-बीवी की तरह साथ में रहती थी दोनों युवतियों ने मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाजों (Hindu Rituals) के साथ शादी (Married) कर ली. दोनों की शादी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है.

दो लड़कियों की ऐसी दोस्ती, कर डाली दोनों ने शादी

यह तो सभी जानते हैं कि एक लड़का (Boy) और एक लड़की (Girl) की ही एक दूसरे से शादी होती है. अक्सर आप सभी ने देश-विदेश की कई ऐसी खबरें सुनी होंगी जिसमें लड़के ने लड़के से या लड़की ने लड़की से शादी की हो, कुछ ऐसा ही मामला यूपी के देवरिया (Deoria) से देखने को मिला जहां दो लड़कियों की दोस्ती प्यार से लेकर शादी तक पहुंच गयी. जिसके बाद से इस अनोखी समलैंगिक शादी (Unique Lesbian Marriage) की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. 

देवरिया स्थित मन्दिर में हुई ये अनोखी शादी

यूपी के देवरिया (Deoria) से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर लार थाना अंतर्गत आर्केस्ट्रा (Orchestra) में डांस करने वाली दो युवतियों ने आपस में शादी (Both Girls Married) रचा ली. जानकारी के मुताबिक बीते दो सालों से यह दोनों लड़कियां एक साथ ही रहती थी एक साथ रहने की वजह से दोनों में नजदीकियां बढ़ गई और कब यह नजदीकियां प्यार (Love) में बदल गई उन्हें खुद भी नहीं मालूम, जिसके चलते सोमवार (Monday) के दिन दोनों ही लड़कियों ने मझौलीराज स्थित भगड़ा भवानी मंदिर में देवी मां को साक्षी मानकर हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे की हो गई. एक लड़की दूल्हे के लिबास में दूसरी दुल्हन के लिबास में दिखाई दीं. अब उनकी ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है.

शादी करने के बाद क्या बोली लड़कियां

वही दोनों लड़कियों ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल (West Bengal) के ककदीप रिफ्यूजी कॉलोनी अक्षर नगर में रहने वाली 24 वर्षीय परगना और 28 वर्षीय जयश्री राउल है, जो बीते 2 सालों से देवरिया के चनुकी स्थित एक आर्केस्ट्रा में काम कर रही थी. हालांकि इस शादी को लेकर उनका कहना है कि उन्होंने एक दूसरे को साक्षी मानकर शादी (Got Married) की है.

समाज इस शादी को स्वीकारे या ना स्वीकारे लेकिन उन्हें किसी की भी परवाह नही है शायद इसीलिए उन्होंने पहले से ही तहसील से बाकायदा लॉटरी शपथ पत्र भी बनवाया है जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि वह अपनी मर्जी से एक दूसरे से शादी कर रही है इसमें किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे है टिप्पणियां

वही इस अनोखी शादी (Unique Marriage) के वीडियो और फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) होने के बाद अब लोग तरह-तरह की टिप्पणियां भी कर रहे हैं, कुछ लोग इसे गलत मानकर उन्हें ट्रोल (Trol) कर रहे हैं तो कुछ लोग इसका समर्थन भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इस पूरे मामले पर शादी करवाने वाले पंडित ने बताया कि शादी को जिलाधिकारी द्वारा परमिशन मिलने के बाद ही संपन्न कराया गया है.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us