Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road Accident In Deoria: यूपी के देवरिया में बड़ा हादसा पांच की मौत तीन घायल, उपनयन संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार

यूपी के देवारिया में सड़क हादसा पांच की मौत तीन घायल

यूपी के देवरिया (Deoria) में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए. पूजा अर्चना के लिए बिहार जा रहा था परिवार. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हाईलाइट्स

  • यूपी के देवरिया में सड़क हादसे का शिकार हुआ परिवार पांच की मौत तीन घायल
  • बिहार के मैरवा उपनयन संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार सड़क हादसे ने ले ली जान
  • देवरिया सड़क हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित पांच की मौत

Road Accident In Deoria: यूपी के देवरिया जिले में सोमवार सुबह साढ़े दस बजे कार और ट्रक की आमने सामने की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतकों को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

देवरिया सड़क हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित पांच की मौत..

देवरिया (Deoria News) में कार और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मामला भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौराहे का है सुबह साढ़े दस बजे सड़क हादसा हो हो गया. बताया जा रहा है सभी लोग अपने रिश्तेदार के यहां हो रहे उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए बिहार के मैरवा जा रहे थे. मरने वाले लोग रुद्रपुर और देवरिया (Deoria News) के निवासी हैं.

कार का टायर फटने से अनियंत्रित हुई गाड़ी (Road Accident In Deoria)

रुद्रपुर भर टोली निवासी एडवोकेट आनंद प्रकाश मिश्र अपने भाई चंद्र प्रकाश मिश्र अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ बिहार के मैरवा उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे सुबह करीब साढ़े दस बजे कार से भाटपाररानी के फुलवरिया चौराहे पर पहुंचने पर कार का अगला टायर अचानक फट गया जिससे अनियंत्रित कार सामने से आ रहे ट्रक से सीधे भीड़ गई. जबरदस्त हादसे में चार महिलाओं सहित पांच की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं.

मरने वालों में विमला देवी (50) पत्नी श्रीप्रकाश, त्रिशूला (40) पत्नी आनंद प्रकाश, गीता (45) पत्नी चंद्र प्रकाश, सिद्धी ढाई साल पुत्री कृष्ण कुमार , रिपुदमन (3) पुत्र कृष्ण कुमार की मौके पर मौत  हो गई जबकि देवेश (30) पुत्र चंद्रप्रकाश, अंजना (30) पत्नी कृष्ण कुमार तिवारी घायल हो गए हैं जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

22 May 2023 By Vishwa Deepak Awasthi

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल
18 अप्रैल 2026 का राशिफल खास है क्योंकि अक्षय तृतीया का प्रभाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का...
CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद

Follow Us