Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Deoria Fatehpur Murder News: बहुचर्चित देवरिया फतेहपुर कांड में Yogi का बड़ा एक्शन ! SDM सीओ SHO सहित 15 पर गिरी गाज

Deoria Fatehpur Murder News: बहुचर्चित देवरिया फतेहपुर कांड में Yogi का बड़ा एक्शन ! SDM सीओ SHO सहित 15 पर गिरी गाज
देवरिया हत्याकांड मामले में सीएम का बड़ा एक्शन : फोटो साभार सोसल मीडिया

Deoria Fatehpur Murder News: बहुचर्चित देवरिया कांड की लगातार समीक्षा कर रहे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अहम फैसला लिया है, दरअसल सीएम ने पूरे मामले की गहनता से जांच करी तो उन्होंने इस पूरे मामले में कई लोगों को दोषी पाया है, जिसके चलते लापरवाह राजस्व कर्मी और पुलिस कर्मियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है. जिसमें सीएम ने 15 लोगों को निलंबित कर दिया है. साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस पूरे घटना में संबंधित किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.


हाईलाइट्स

  • यूपी के देवरिया में हुए 6 लोगों की हत्या के मामले में यूपी सीएम ने लिया कड़ा एक्शन
  • सीओ, एसएचओ समेत 15 निलंबित, सीएम ने कहा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
  • जमीनी विवाद में हुआ था हत्याकांड, सीएम लगातार ले रहे थे जानकारी

Deoria Fatehpur Murder Yogi Action News: देवरिया में बीते दिन जमीनी विवाद में हुई 6 की हत्या के बाद प्रदेश में हाहाकार मच गया था, खुद सीएम इस मामले की मॉनिटरिंग करने लगे और पल-पल की अपडेट लेते रहे. अब इस मामले में सीएम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व के अधिकारी पुलिस के अधिकारी साथ ही थानाध्यक्ष समेत 15 लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

किस-किस पर गिरी गाज ( Deoria Fatehpur Murder Case)

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुए जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष के दौरान हुई 6 लोगों की हत्या के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मामले की जांच कर रहे एसडीम, दो तहसीलदार, CO और SHO समेत 15 लोगों को निलंबित कर दिया है.

जिनमें तीन लेखपाल, थाना प्रभारी, एक हैड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल और दो हल्का प्रभारी भी शामिल है, उन्होंने इस घटना से जुड़े सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है इस घटना से जुड़े किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा साथ ही तहसीलदारों और क्षेत्राधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी चेतावनी दी है.

क्या थी पूरी घटना (Deoria Fatehpur Murder News)

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर (Fatehpur News) गांव के टोला लेहड़ा में दिल को झकझोर कर रख देने वाली यह घटना 2 अक्टूबर की है, जिस दिन सभी लोग अहिंसा के अनुयायी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ प्रेम यादव के समर्थकों ने सत्य प्रकाश के घर में घुसकर मौजूद 6 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया था. इस हमले में सत्य प्रकाश दुबे उनकी पत्नी दो बेटी एक बेटा समेत पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई थी.

सीएम ने कार्रवाई के दिये आदेश (Yogi Adityanath Action)

यही नहीं हिंसा फैलाने आए लोगों ने 8 साल के बेटे को भी नहीं छोड़ा,हालांकि इस घटना में उसे गंभीर चोट आई हैं और उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है. जिसे उचित उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया है.

गांधी जयंती के दिन हुई इतनी बड़ी घटना ने देश में हाहाकार मचा दिया, घटना के कुछ ही देर बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश भी कर दिए साथ ही अस्पताल में भर्ती बच्चों का हाल-चाल भी जानने के लिए पहुंचे.

मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

वही इस दुखद घटना में मृतक की बड़ी बेटी ने पुलिस को तहरीर दी है, इस तहरीर में 28 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि 50 अज्ञात भी शामिल किए गए हैं , वहीं पुलिस ने इस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की निशानदेही पर इस हत्या में इस्तेमाल किए गए औजार जैसे लोहे की रोड , फावड़ा और तीन डंडे भी बरामद किये थे.

Related Posts

Latest News

Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
करवा चौथ पति-पत्नी के बीच प्यार, विश्वास और अपनापन जताने का खास त्योहार है. इस दिन पति अपनी पत्नी को...
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

Follow Us