Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Badaun Crime In Hindi: दोस्ती और विश्वासघात के बीच लव ट्रायंगल में की गयी शिवांशु की हत्या ! बोरे में मिला था शव

Badaun Crime In Hindi: दोस्ती और विश्वासघात के बीच लव ट्रायंगल में की गयी शिवांशु की हत्या ! बोरे में मिला था शव
बोरे में मिला था युवक का शव, image credit original source

Badaun News In Hindi

यूपी (Up) के बदायूं (Badaun) में प्रेम-प्रसंग (Love Affair) के चलते एक युवक की निर्मम हत्या (Killed) कर दी गई. इस हत्या का आरोप मृतक के मित्र और उसकी गर्लफ्रेंड पर लगा है. जानकारी के मुताबिक मृतक अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड से प्यार करने लगा था, इसीलिए दोनों ने मिलकर युवक की हत्या (Killed) कर दी.

बदायूं में सनसनीखेज वारदात बोरे में मिला शव

उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के बदायूं (Badaun) से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां गुमशुदा युवक का शव बरेली स्थित जंगलों में बोरे में मिला. यह पूरा मामला लव ट्रायंगल का बताया जा रहा है. यह पूरा मामला शहर के सिविल लाइंस इलाके का है जहां पर काम की तलाश में शिवांशु गौतम (Shivanshu Gautam) नाम का युवक स्ट्रगल के दौरान उसकी मुलाकात सनी नाम के लड़के से हुई सनी ने ही शिवांशु को नौकरी पर लगवाया.

जिसके चलते कुछ समय बाद ही दोनों में गहरी दोस्ती हो गई 2 अप्रैल की शाम शिवांशु अपने परिजनों से 2 घंटे के बाद वापस आने की बात बोलकर बाइक से घूमने निकला लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं आया जिससे घबराए परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी शुरुआत में पुलिस ने मामले को हल्के में लिया लेकिन जब 2 दिन और बीत गया तब 5 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी गई.

love_triangle_case_badaun
जांच में जुटी पुलिस, image credit original source

पुलिस ने मामले की गहनता से की जांच

पुलिस ने अब मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदा हुए शिवांशु की सीडीआर निकाली जिसमें पुलिस ने पाया कि एक लड़की से लगातार शिवांशु की बातचीत हो रही थी उस लड़की का नाम तनु था जो उसके दोस्त शनि की गर्लफ्रेंड थी. दरअसल जब शनि और शिवांशु अच्छे दोस्त बन गए थे तब वह सनी ने ही अपनी गर्लफ्रेंड से शिवांशु को मिलवाया था.

लेकिन धीरे-धीरे शिवांशु और तनु के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी जिसे देखकर कहीं ना कहीं शनि काफी गुस्सा भी करता था लेकिन लड़की ने बताया कि वह शिवांशु को लेकर बिल्कुल भी सीरियस नहीं थी इसलिए उसने 2 अप्रैल को शिवांशु को फोन करके बुलाया प्लान के मुताबिक तनु ने शिवांशु को कमरे में बुलाया जहां पहले से ही मौजूद शनि ने उस पर हमला कर दिया और फिर शनि और तनु ने मिलकर शिवांशु की गला घोंटकर हत्या कर दी.

Read More: यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल

आरोपी फरार गर्लफ्रेंड् गिरफ्तार

इस घटना के बाद मृतक शिवांशु का शव कमरे में ही रखा रहा शव के बगल में ही शनि और उसकी गर्लफ्रेंड सो गए लाश को ठिकाने लगाने के लिए शव को एक बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

इस घटनाक्रम का खुलासा करने में सीडीआर का अहम रोल रहा फिलहाल पुलिस ने आरोपी तनु की निशानदेही पर मृतक की लाश बरामद करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा किया है वही इस हत्याकांड का दूसरा आरोपी शनि कश्यप अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार छापेमारी कर रही है.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Latest News

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में...
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Follow Us