Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road Accident In Pratapgarh: विंध्याचल दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार ! चारों तरफ मची चीख-पुकार तीन की मौत, 10 घायल

Road Accident In Pratapgarh: विंध्याचल दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार ! चारों तरफ मची चीख-पुकार तीन की मौत, 10 घायल
प्रतापगढ़ सड़क हादसा, image credit original source

Pratapgarh News In Hindi

चैत्र नवरात्रि (Navratri) के मौके पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) से श्रद्धालुओं को लेकर मिर्जापुर (Mirjapur) स्थित विंध्यवासिनी देवी मंदिर (Vindhyavasini Devi Temple) जा रही एक निजी बस लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर फूलमती गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गई इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 10 बुरी तरह से घायल हो गए.

श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) लखनऊ-प्रयागराज हाईवे (Lucknow-Prayagraj Highway) पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस और ट्रक की जोरदार भिड़न्त हो गयी इस घटना में तीन की मौत हो गई जबकि 10 बुरी तरह से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार नवरात्रि के मौके पर एक निजी बस श्रद्धालुओं को लेकर मिर्जापुर स्थित विंध्यवासिनी मंदिर (Vindhyavasini Mandir) जा रही थी कि तभी लखनऊ-प्रयागराज हाईवे (Lucknow-prayagraj Highway) पर फूलमती गांव के पास एक ट्रक से टक्कर हो गई जिससे बस पलट गई.

बस पलटते ही लोगों में चीख पुकार मच गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया जिनमें गम्भीर रूप से घायल 10 श्रद्धालुओं को प्रयागराज के अस्पताल में रिफर कर दिया गया है.

road_accident_in_pratapgarh_news
प्रतापगढ़ हादसा, image credit original source

हादसे में 3 की मौत 10 घायल

इस भीषण सड़क हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान
उन्नाव के दाता की रहने वाली 12 साल की संध्या, 22 वर्षीय वासु लोधी और 50 साल के कृष्णा कुमार की मौत हो गयी. वहीं घटना की सूचना पर पहुँचे परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

रांग साइड से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर

वही इस हादसे को लेकर पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि उन्नाव से विंध्यवासिनी मिर्जापुर (Vindhyavasini Mirzapur) के लिए श्रद्धालुओं (Devotees) से भरी एक निजी बस दर्शन के लिए जा रही थी, तभी हथिगंवा थाना क्षेत्र के फूलमती गांव के पास रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हैं मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us