Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mahant Nritya Gopal Das: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के निधन की खबरें झूठी ! जानिए पूरी सच्चाई

Mahant Nritya Gopal Das: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के निधन की खबरें झूठी ! जानिए पूरी सच्चाई
जीवित हैं महंत नृत्य गोपाल दास ट्रस्ट बताया झूठी ख़बर (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP News Ayodhya

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (Nritya Gopal Das) के निधन की ख़बर को ट्रस्ट ने झूठ बताया है. जानिए क्या है पूरी सच्चाई

Nritya Gopal Das Ayodhya: अयोध्या के मणिराम दास छावनी के महंत और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के निधन की खबरें तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं.

बताया जा रहा है कि लागतार हो रही अफवाहों के बीच महंत नृत्य गोपाल दास (Nritya Gopal Das) के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने अफवाहों को झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि महंत जी के स्वास्थ्य में सुधार है वो मणिराम दास छावनी में हैं और ठीक हैं.

महंत नृत्य गोपाल दास के निधन की ख़बर झूठी 

मणिराम दास छावनी ने सोशल मीडिया पर महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) के निधन की खबरों का खण्डन करते हुए इसे भ्रामक बताया है. मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही चिंतनीय और खेद पूर्ण हैं.

सभी लोगों को इस प्रकार के दुष्प्रचार से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि महंत जी अपनी छावनी में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. आपको बतादें कि बीते दिनों महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ (Lucknow) के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिन बाद स्थिति में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था. 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

यूरिनरी इन्फेक्शन के तहत अस्पताल में हुए थे भर्ती 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महंत नृत्य गोपाल दास को यूरिनरी और मुंह के रास्ते कम आहार लेने की समस्या हुई थी जिसकी वजह से उन्हें मेदांता के आईसीयू में भर्ती किया गया था.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

बताया जा रहा है कि काफी समय से उनकी तबियत खराब चल रही थी. इसी बीच अचानक सोशल मीडिया में उनके निधन से चारो ओर हड़कंप मच गया. जहां एक ओर लोग दुःख व्यक्त कर रहे थे वहीं महंत के मीडिया प्रभारी के बयान के बाद लोगों के बीच चल रहा भ्रम दूर हो गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us