Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला ! अब विधायक इतने लाख के खरीद सकेंगे उपकरण, आएगी डिजिटल क्रांति

यूपी में विधायकों को मिली खुशखबरी अब 2.50 तक खरीद सकेंगे उपकरण (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Lucknow News In Hindi

उत्तर प्रदेश सरकार ने विधायकों के लिए तकनीकी संसाधनों को मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है. अब विधायक अपनी विकास निधि से 2.50 लाख रुपये तक का लैपटॉप, कंप्यूटर या टैबलेट खरीद सकेंगे. पहले यह सीमा सिर्फ 1.25 लाख रुपये थी.

Lucknow News In Hindi: यूपी सरकार ने विधायकों को राहत देते हुए उनकी विकास निधि से तकनीकी उपकरण खरीदने की सीमा को दोगुना कर दिया है. अब विधायक 2.50 लाख रुपये तक के लैपटॉप, कंप्यूटर या टैबलेट खरीद सकते हैं. सरकार का मानना है कि इस फैसले से विधायकों को डिजिटल कार्यों में सुविधा मिलेगी और वे अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग कर सकेंगे.

तकनीकी संसाधनों में बढ़ेगी मजबूती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार का कहना है कि इस फैसले से विधायकों को उच्च स्तरीय तकनीकी संसाधन उपलब्ध होंगे. इससे विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यों, सरकारी योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी और डिजिटल दस्तावेजों के आदान-प्रदान में आसानी होगी. साथ ही विधायक ई-गवर्नेंस की दिशा में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे.

पहले की व्यवस्था में थी 1.25 लाख की सीमा

पूर्व शासनादेश के तहत विधायक केवल 1.25 लाख रुपये तक की राशि से लैपटॉप, कंप्यूटर या टैबलेट खरीद सकते थे. यह खरीद यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन से न्यूनतम दरों पर ही संभव थी. सीमित बजट के कारण कई बार विधायकों को तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप डिवाइस नहीं मिल पाते थे.

अब दोगुनी हुई राशि से मिलेंगे बेहतर विकल्प

संशोधित आदेश के अनुसार अब विधायक 2.50 लाख रुपये तक की राशि से उपकरण खरीद सकते हैं. इसके तहत वे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मिड-रेंज में तय की गई विशेषताओं या उससे आधुनिक डिवाइस का चयन कर सकेंगे. इससे उन्हें हाई-एंड लैपटॉप, कंप्यूटर और टैबलेट खरीदने का अवसर मिलेगा.

Read More: जालसाजों का शिकार हुए जेल अधीक्षक: नीट में बेटी का दाखिला कराने के नाम पर 23 लाख की ठगी, ऐसे मिला था नंबर

डिजिटल युग में जरूरी कदम

आज के डिजिटल युग में तकनीकी उपकरणों का महत्व तेजी से बढ़ा है. विधायक न केवल विधानसभा कार्यवाही में बल्कि विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, डिजिटल फाइलें और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए भी टेक्नोलॉजी पर निर्भर रहते हैं. ऐसे में आधुनिक डिवाइस उन्हें और प्रभावी ढंग से कार्य करने में मदद करेंगे.

Read More: UPPCL News: यूपी में 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली, 1400 करोड़ की वसूली पर उठे सवाल, इस दिन होगा बड़ा आंदोलन

शासनादेश में संशोधन से बढ़ी पारदर्शिता

संशोधित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह राशि केवल मानक और आधुनिक तकनीकी उपकरणों पर ही खर्च की जा सकती है. इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और विधायक अपनी जिम्मेदारियों को तकनीकी सहयोग के साथ और सटीक तरीके से निभा सकेंगे.

Read More: UP में माफियाओं से जमीनें छीन बनेंगे घर: वकील, पत्रकार, शिक्षक और डॉक्टरों को मिलेगा आवास ! योगी का बड़ा ऐलान

26 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला ! अब विधायक इतने लाख के खरीद सकेंगे उपकरण, आएगी डिजिटल क्रांति

Lucknow News In Hindi

Lucknow News In Hindi: यूपी सरकार ने विधायकों को राहत देते हुए उनकी विकास निधि से तकनीकी उपकरण खरीदने की सीमा को दोगुना कर दिया है. अब विधायक 2.50 लाख रुपये तक के लैपटॉप, कंप्यूटर या टैबलेट खरीद सकते हैं. सरकार का मानना है कि इस फैसले से विधायकों को डिजिटल कार्यों में सुविधा मिलेगी और वे अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग कर सकेंगे.

तकनीकी संसाधनों में बढ़ेगी मजबूती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार का कहना है कि इस फैसले से विधायकों को उच्च स्तरीय तकनीकी संसाधन उपलब्ध होंगे. इससे विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यों, सरकारी योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी और डिजिटल दस्तावेजों के आदान-प्रदान में आसानी होगी. साथ ही विधायक ई-गवर्नेंस की दिशा में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे.

पहले की व्यवस्था में थी 1.25 लाख की सीमा

पूर्व शासनादेश के तहत विधायक केवल 1.25 लाख रुपये तक की राशि से लैपटॉप, कंप्यूटर या टैबलेट खरीद सकते थे. यह खरीद यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन से न्यूनतम दरों पर ही संभव थी. सीमित बजट के कारण कई बार विधायकों को तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप डिवाइस नहीं मिल पाते थे.

अब दोगुनी हुई राशि से मिलेंगे बेहतर विकल्प

संशोधित आदेश के अनुसार अब विधायक 2.50 लाख रुपये तक की राशि से उपकरण खरीद सकते हैं. इसके तहत वे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मिड-रेंज में तय की गई विशेषताओं या उससे आधुनिक डिवाइस का चयन कर सकेंगे. इससे उन्हें हाई-एंड लैपटॉप, कंप्यूटर और टैबलेट खरीदने का अवसर मिलेगा.

डिजिटल युग में जरूरी कदम

आज के डिजिटल युग में तकनीकी उपकरणों का महत्व तेजी से बढ़ा है. विधायक न केवल विधानसभा कार्यवाही में बल्कि विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, डिजिटल फाइलें और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए भी टेक्नोलॉजी पर निर्भर रहते हैं. ऐसे में आधुनिक डिवाइस उन्हें और प्रभावी ढंग से कार्य करने में मदद करेंगे.

शासनादेश में संशोधन से बढ़ी पारदर्शिता

संशोधित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह राशि केवल मानक और आधुनिक तकनीकी उपकरणों पर ही खर्च की जा सकती है. इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और विधायक अपनी जिम्मेदारियों को तकनीकी सहयोग के साथ और सटीक तरीके से निभा सकेंगे.

Latest News

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
करीब दो दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार ने आखिरकार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे...
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री

Follow Us