Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh: सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाली दो बहनों समेत चार गिरफ्तार ! इस वजह से कर रहे थे ये काम

Uttar Pradesh: सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाली दो बहनों समेत चार गिरफ्तार ! इस वजह से कर रहे थे ये काम
यूपी के संभल में सोशल मीडिया में अभद्र वीडियो बनाने वाली तीन लड़कियों सहित चार गिरफ्तार: Image Credit Original Source

Sambhal News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) में सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट और गाली-गलौज भरे वीडियो पोस्ट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं जो इंस्टाग्राम पर ‘महक परी 123’ नाम से अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड करती थीं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार किया गया.

Sambhal Social Media Arrested: सोशल मीडिया पर फेमस होने और पैसे कमाने की हवस में कुछ लोग अब हर मर्यादा पार करने लगे हैं. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां दो बहनों समेत चार लोगों को पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी फॉलोअर्स बढ़ाने और पैसों के लालच में सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और अश्लीलता फैला रहे थे.

शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच, दर्ज हुआ केस

संभल (Sambhal) जिले के असमोली थाना क्षेत्र की मसूरपुर माफी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहित चौधरी को गश्त के दौरान सूचना मिली कि शाहबाजुर गांव में काफी भीड़ जमा है. मौके पर पहुंचकर जब उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ.

गांव के लोगों ने बताया कि दो लड़कियों ने ‘महक परी 123’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी बना रखी है. इस आईडी से वे अश्लील इशारे और गाली-गलौज से भरे वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं.

इससे गांव में खासतौर से बच्चों और महिलाओं पर गलत असर पड़ रहा है. शिकायत पर पुलिस ने तत्काल धारा 296(बी) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

महज फॉलोअर्स और पैसे के लिए कर रहे थे गंदा काम

पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई, वह बेहद शर्मनाक थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल होने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये आपत्तिजनक वीडियो बनाते थे. उनका उद्देश्य केवल सस्ती लोकप्रियता और इंस्टाग्राम से पैसे कमाना था.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

वीडियो में ये लोग न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे, बल्कि खुलेआम अश्लील इशारे और गाली-गलौज भी करते थे. पुलिस ने इन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में आरोपियों ने खुद भी अपने गुनाह कबूल कर लिए.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

तीन लड़कियों सहित चार गिरफ्तार 

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें दो सगी बहनें शामिल हैं. पहली आरोपी मेहरूल निशा उर्फ परी और दूसरी महक, दोनों सरफराज की बेटियां हैं और शाहबाजुर गांव की निवासी हैं. तीसरी आरोपी हिना, कल्लू की बेटी है और मोहल्ला इकबाल नगर जोया, थाना डिडौली जिला अमरोहा की रहने वाली है.

वहीं चौथा आरोपी जर्रार आलम, हामिद का बेटा है और भवालपुर माफी गांव, थाना डिडौली जिला अमरोहा का निवासी है. पुलिस के मुताबिक, ये चारों मिलकर अश्लील वीडियो बनाते और सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे.

एसपी ने दी कड़ी चेतावनी, सोशल मीडिया पर निगरानी तेज

संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई (Krishna Kumar Bishnoi IPS) ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा.

यह एक गंभीर अपराध है और इससे समाज पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों पर पुलिस की विशेष नजर है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी. एसपी ने जनता से अपील की कि अगर कोई इस तरह की गतिविधियों में शामिल है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

अश्लीलता फैलाने वालों पर चलेगा कानून का डंडा

सोशल मीडिया पर गंदा कंटेंट फैलाकर पैसे और फॉलोअर्स बटोरने की सोच रखने वालों की अब खैर नहीं है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस दिशा में अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.

जहां एक ओर समाज के युवा वर्ग को सोशल मीडिया को सकारात्मक उद्देश्य से इस्तेमाल करने की जरूरत है, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार कर रही हैं. पुलिस की यह कार्रवाई बाकी लोगों के लिए भी चेतावनी है कि अब सोशल मीडिया पर अश्लीलता और अभद्रता की दुकान नहीं चलेगी.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us