Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Navratri Paran Kab Hai 2025: शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण कब है? जानिए पंडित जी ने क्यों बताया ये शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्र का पारण कब है: Image Credit Original Source

Shardiya Navratri Festival 2025

शारदीय नवरात्रि 2025 का समापन इस बार खास संयोग में हो रहा है. तृतीया तिथि दो दिन होने से नवरात्र 10 दिनों का है. ऐसे में भक्तों के मन में सबसे बड़ा प्रश्न है कि व्रत का पारण कब करना शुभ होगा. राजधानी पंचांग और पंडित गोविंद शास्त्री जी की राय के अनुसार जानें सही समय.

Navratri Paran Kab Hai 2025: शारदीय नवरात्रि का पर्व इस बार बेहद खास है क्योंकि यह 10 दिनों तक चल रहा है. मां दुर्गा की आराधना कर रहे भक्तों के मन में व्रत पारण को लेकर अलग-अलग शास्त्रीय मत हैं. नवमी और दशमी की तिथियों में भ्रम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन पंडित गोविंद शास्त्री जी ने इस पर स्पष्ट जानकारी दी है.

नवमी और दशमी की तिथियां

राजधानी पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 30 सितंबर को शाम 06 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर 01 अक्टूबर को रात 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि का प्रारंभ होगा. इस बार तृतीया तिथि दो दिन होने के कारण नवरात्र का पर्व 9 की जगह 10 दिनों का हो रहा है, जो एक दुर्लभ संयोग है.

व्रत पारण का शास्त्रीय महत्व

हिंदू धर्म ग्रंथों में नवरात्र व्रत पारण के कई मत प्रचलित हैं. कुछ विद्वानों का मानना है कि व्रत का पारण नवमी के दिन किया जा सकता है, जबकि कई मतों के अनुसार दशमी पर व्रत खोलना सर्वोत्तम होता है. ऐसे में भक्त अक्सर उलझन में रहते हैं कि सही समय कौन-सा है.

पंडित गोविंद शास्त्री जी का मत

पंडित गोविंद शास्त्री जी के अनुसार, पूरे नौ दिन व्रत रखने वाले भक्तों को दशमी तिथि के दिन सूर्योदय के बाद व्रत का पारण करना चाहिए. यह सबसे शुभ और शास्त्र सम्मत समय माना गया है. उन्होंने कहा कि जो भक्त नवमी के दिन ही पारण करना चाहते हैं, वे 01 अक्टूबर को रात 07 बजकर 01 मिनट के बाद व्रत खोल सकते हैं. हालांकि, वास्तविक और अति शुभ समय दशमी के दिन सूर्योदय के बाद ही होगा.

Read More: Mirzapur Vindhyavasini Temple: क्या है मां विंध्यवासिनी मंदिर और अष्टभुजा कालीखोह मन्दिर का इतिहास ! जानिए पौराणिक मान्यताओं के पीछे की कहानी

क्यों है दशमी पर पारण शुभ

दशमी तिथि को विजयदशमी भी कहा जाता है और यह दिन मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्ति का माना जाता है. पंडित जी का कहना है कि दशमी के दिन व्रत का पारण करने से व्रती को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इसलिए भक्तों को धैर्य रखते हुए सूर्योदय के बाद ही व्रत पारण करना चाहिए.

Read More: Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, भोलेनाथ स्वयं हर लेंगे जीवन के सभी कष्ट

30 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Navratri Paran Kab Hai 2025: शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण कब है? जानिए पंडित जी ने क्यों बताया ये शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri Festival 2025

Navratri Paran Kab Hai 2025: शारदीय नवरात्रि का पर्व इस बार बेहद खास है क्योंकि यह 10 दिनों तक चल रहा है. मां दुर्गा की आराधना कर रहे भक्तों के मन में व्रत पारण को लेकर अलग-अलग शास्त्रीय मत हैं. नवमी और दशमी की तिथियों में भ्रम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन पंडित गोविंद शास्त्री जी ने इस पर स्पष्ट जानकारी दी है.

नवमी और दशमी की तिथियां

राजधानी पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 30 सितंबर को शाम 06 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर 01 अक्टूबर को रात 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि का प्रारंभ होगा. इस बार तृतीया तिथि दो दिन होने के कारण नवरात्र का पर्व 9 की जगह 10 दिनों का हो रहा है, जो एक दुर्लभ संयोग है.

व्रत पारण का शास्त्रीय महत्व

हिंदू धर्म ग्रंथों में नवरात्र व्रत पारण के कई मत प्रचलित हैं. कुछ विद्वानों का मानना है कि व्रत का पारण नवमी के दिन किया जा सकता है, जबकि कई मतों के अनुसार दशमी पर व्रत खोलना सर्वोत्तम होता है. ऐसे में भक्त अक्सर उलझन में रहते हैं कि सही समय कौन-सा है.

पंडित गोविंद शास्त्री जी का मत

पंडित गोविंद शास्त्री जी के अनुसार, पूरे नौ दिन व्रत रखने वाले भक्तों को दशमी तिथि के दिन सूर्योदय के बाद व्रत का पारण करना चाहिए. यह सबसे शुभ और शास्त्र सम्मत समय माना गया है. उन्होंने कहा कि जो भक्त नवमी के दिन ही पारण करना चाहते हैं, वे 01 अक्टूबर को रात 07 बजकर 01 मिनट के बाद व्रत खोल सकते हैं. हालांकि, वास्तविक और अति शुभ समय दशमी के दिन सूर्योदय के बाद ही होगा.

क्यों है दशमी पर पारण शुभ

दशमी तिथि को विजयदशमी भी कहा जाता है और यह दिन मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्ति का माना जाता है. पंडित जी का कहना है कि दशमी के दिन व्रत का पारण करने से व्रती को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इसलिए भक्तों को धैर्य रखते हुए सूर्योदय के बाद ही व्रत पारण करना चाहिए.

Latest News

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में शनिवार रात बारातियों से भरी मिनी बस डंपर से टकराकर खंती में पलट गई. हादसे...
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा
Uttar Pradesh: यूपी के किसान 30 तारीख तक करा लें ये काम, नहीं बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Fatehpur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और भतीजे की मौत, खुशियां बदलीं मातम में
UP Board Results 2026: फतेहपुर के अभिषेक तिवारी ने रचा इतिहास ! किसान के बेटे ने 97% अंक लाकर प्रदेश में हासिल की 5वीं रैंक
आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us